एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच आज होगी सर्वदलीय बैठक, बिहार सरकार ले सकती है कोई बड़ा फैसला

सर्वदलीय बैठक से पहले सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कोरोना से उत्पन्न स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी ली थी. उन्होंने कहा था कि सर्वदलीय बैठक के बाद 18 अप्रैल को जिलास्तर के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी और आगे जो फैसला लेना है, वो लिया जाएगा.

पटना: कोरोना की दूसरी लहर ने बिहार में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. स्थिति भयावह होती जा रही है. कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच राज्यपाल फागू चौहान ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली इस वर्चुअल बैठक में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने को कहा गया है. बैठक में कोरोना से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की जाएगी, सभी दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा. इसके बाद सरकार अंतिम फैसले पर पहुंचेगी कि आखिर स्थिति से निपटने के लिए क्या किया जाए. 

सीएम नीतीश ने कही थी ये बात

बता दें कि सर्वदलीय बैठक से पहले सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कोरोना से उत्पन्न स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी ली थी. बैठक के बाद सीएम नीतीश मीडिया से मुखतीब हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि कोरोना की मौजूदा स्थिति के बारे में बैठक में चर्चा की गई और उससे संबंधित जानकारी ली गई. कल सर्वदलीय बैठक होना है. राज्यपाल ने बैठक बुलाई है. उसमें सभी दलों के नेताओं से विचार विमर्श किया जाएगा और बिहार के लिए जो उपयोगी होगा वो फैसला लिया जाएगा.

उन्होंने बताया था कि सर्वदलीय बैठक के बाद 18 अप्रैल को जिलास्तर के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी और आगे जो फैसला लेना है, वो लिया जाएगा. कल बैठक में जो बात निकल कर आएगी, उसे ध्यान में रखकर उसके अगले दिन बैठक करके जो जरूरी होगा, वो फैसला किया जाएगा. कोरोना रोजाना बढ़ रहा है, सभी को इस बात की जानकारी है. लॉकडाउन लगेगी या नहीं कल चर्चा होने के बाद ही इसपर कुछ कहा जाएगा. कल बैठक के बाद परसों भी बैठक होगी, जिसमें फैसला लिया जाएगा. 

आरजेडी ने सरकार से की अपील 

इधर, सर्वदलीय बैठक से पहले आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार कोरोना संक्रमित हो गई है. स्वास्थ्य व्यवस्था संक्रमण की वजह से चरमरा गई है. ऐसे में सरकार सर्वदलीय बैठक में कुछ उचित निर्णय ले, जिससे बिहार के लोगों को आराम और सुविधा मिले.

यह भी पढ़ें - 

मंदिरों-स्कूलों के बाद अब जिम समेत ये जगह 16 मई तक रहेंगे बंद, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश

कांग्रेस ने की बिहार पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग, कहा- जनता की जान से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget