एक्सप्लोरर

Akhilesh Singh: पप्पू यादव से नाराजगी के सवाल पर अखिलेश सिंह क्या बोले? कहा- 'किसी के आने से...'

Bihar Politics: कांग्रेस में पप्पू यादव के शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग आए हैं कांग्रेस को मजबूत करें.

Akhilesh Singh: पप्पू यादव (Pappu Yadav) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. इसको लेकर कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की नाराजगी की बात कही जा रही थी. वहीं, नाराजगी के सवाल पर गुरुवार को अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वागत है, जो लोग आए हैं कांग्रेस को मजबूत करें. आगे उन्होंने कहा कि किसी के आने से मुझे कोई नाराजगी नहीं है. पार्टी प्रदेश के प्रमुख के रूप में मेरी चाहत है अधिक से अधिक लोग हमसे जुड़े.

अखिलेश सिंह की नाराजगी की थी चर्चा

पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा जा रहा था कि अखिलेश सिंह नाराज हैं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अनुपस्थिति पप्पू यादव की पार्टी के विलय के समय साफ नजर आई. बिहार कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने खुलासा किया कि 'बाहुबली' से राजनेता बने पप्पू यादव को शामिल करने के फैसले को पार्टी आलाकमान ने राज्य नेतृत्व को बिना बताए और सलाह किए बगैर मंजूरी दे दी थी. इसको लेकर अखिलेश सिंह की नाराजगी की बात कही जा रही थी. हालांकि इस सवाल पर उन्होंने आज अपना रुख स्पष्ट कर दिया.

जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में हो गया विलय

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बुधवार को बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल हुई. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है. कांग्रेस हेडक्वार्टर में उन्होंने कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष पवन खेड़ा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में इसकी घोषणा की. अब पप्पू यादव की एंट्री महागठबंधन में हो गई है. पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है. इससे पहले जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव मंगलवार की रात आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास में मुलाकात की थी और अपनी इच्छा बताई थी.

ये भी पढ़ें: 5 सीट में जमुई से अपने बहनोई को टिकट दे सकते हैं चिराग पासवान, जानिए कौन है अरुण भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget