एक्सप्लोरर

5 सीट में जमुई से अपने बहनोई को टिकट दे सकते हैं चिराग पासवान, जानिए कौन है अरुण भारती

Bihar Jamui Lok Sabha Seat: एनडीए में चिराग पासवान को जो पांच सीटें दी गई हैं उसमें हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली लोकसभा है. चिराग खुद हाजीपुर से लड़ेंगे.

Lok Sabha Elections: बिहार एनडीए में चिराग पासवान (Chirag Paswan) के खाते में पांच सीट गई है. वह खुद हाजीपुर से लड़ेंगे. बाकी अन्य चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो रही है. अब खबर है कि जमुई लोकसभा सीट (Jamui Lok Sabha Seat) से वह अपने बहनोई अरुण भारती (Arun Bharti) को टिकट दे सकते हैं. सूत्रों की मानें तो पूरी तैयारी हो गई है. बस एलान होना बाकी है. जानिए अरुण भारती कौन है.

एनडीए में चिराग पासवान को जो पांच सीटें दी गई हैं उसमें हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली लोकसभा है. जमुई से चिराग पासवान अपने बहनोई अरुण भारती को टिकट देने का मन बना चुके हैं. अरुण भारती चिराग पासवान के अपने खास बहनोई हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. विदेशों तक उनका बिजनेस फैला हुआ है.

इतना ही नहीं बल्कि चिराग पासवान के परिवार में अरुण भारती का कद बहुत बड़ा है. अहम फैसले लेने में चिराग पासवान अरुण भारती का सहयोग ही लेते हैं. कार्यक्रम या पार्टी के बड़े आयोजन में वो कई बार चिराग पासवान के साथ दिखते रहे हैं. चाहे कोई भी बड़े निर्णय हो चिराग पासवान अपने बहनोई से जरूर शेयर करते हैं. हालांकि यह पहले से चर्चा थी कि जमुई लोकसभा सीट पर उनके बहनोई चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब धीरे-धीरे तस्वीरें साफ होती दिख रही हैं.

अशोक चौधरी की बेटी की भी थी चर्चा

बता दें कि जमुई लोकसभा सीट पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की भी चर्चा थी कि वह यहां से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि यह सीट चिराग पासवान के खाते में चली गई है तो अब ऐसा माना जा रहा है कि अशोक चौधरी की बेटी इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी.

शांभवी चुनाव लड़ना चाहती हैं या नहीं इस पर अशोक चौधरी ने मीडिया से कहा, "वह मेरी बेटी पहले थी, अब तो वह कुणाल साहब की बहू है, तो कुणाल साहब यह तय करेंगे कि वह अपनी बहू को चुनाव लड़वाना चाहते हैं या नहीं चाहते हैं. मेरे कहने से वह चुनाव लड़ेंगी और मेरे नहीं कहने से वह चुनाव नहीं लड़ेगी ऐसी बात नहीं है." चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस पर अशोक चौधरी ने दो टूक में जवाब दिया कि जब ऐसी बात होगी तो हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- लालू यादव से हुई पशुपति पारस की मुलाकात, चिराग पासवान के खिलाफ क्या कर रहे प्लान? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget