एक्सप्लोरर

तेज प्रताप-अनुष्का मामले में आकाश यादव ने तेजस्वी को क्यों दिया खुला चैलेंज? बढ़ सकता है विवाद!

Akash Yadav: आकाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की जिम्मेदारी है कि वो दो परिवारों की इज्जत संभालें. हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है. उनके पास खोने के लिए भी बहुत कुछ है.

Akash Yadav News: तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव (Anushka Yadav) के भाई आकाश यादव ने मंगलवार (27 मई, 2025) को मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने एक-एक कर कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने इस पूरे मामले में दो बात साफ कह दी कि इस प्रकरण में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव ही कहेंगे उन्हें जो कहना है. दूसरी बात उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव उनकी छोटी बहन हैं और वे बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे. इन सबके बीच उन्होंने तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज दे दिया जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. उनके बयान से विवाद बढ़ सकता है.

तेजस्वी के पास खोने के लिए बहुत कुछ: आकाश यादव

आकाश यादव ने कहा, "हम तेजस्वी यादव से कहना चाहेंगे कि दो परिवार की इज्जत को संभालने की उनकी जिम्मेदारी है. हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है. उनके (तेजस्वी यादव) पास खोने के लिए भी बहुत कुछ है और बनाने के लिए भी बहुत कुछ है." आकाश यादव के इस बयान पर तेजस्वी यादव या आरजेडी की ओर से कोई प्रतिक्रिया खबर लिखे जाने तक नहीं आई थी. 

आकाश यादव ने अपने बयान से यह भी साफ कर दिया कि इस मामले में वे झुकने वाले नहीं हैं. जहां तक होगा संघर्ष की लड़ाई लड़ेंगे. क्योंकि बहन के भविष्य की बात है. आकाश ने मीडिया से कहा, "अगर कोई यह कह रहा है कि हम लोग ऐसे ही इधर-उधर से हैं, तो बता देते हैं कि अनुष्का यादव स्वर्गीय अमीर गुरुजी की वंशज हैं. उनकी वो नतिनि हैं. अमीर गुरुजी स्वतंत्रता सेनानी थे. उनके परिवार से हम लोगों का वास्ता है."

दूसरी ओर कई सवालों का आकाश यादव ने सीधा जवाब नहीं दिया. उनसे पूछा गया कि क्या तेज प्रताप और अनुष्का यादव ने शादी की है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे फोटो और वीडियो को नहीं मानते हैं. तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को जो कहना होंगे दोनों सामने आकर कहेंगे. फिलहाल बिहार के सियासी गलियारे में यह मामला गूंज रहा है.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'जब एक लड़का-लड़की…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget