एक्सप्लोरर

Bihar AQI: सावधान! दिवाली से पहले ही बिहार में खराब हो गई हवा... हाजीपुर वाले तो जरा बच के रहें

Bihar AQI: सांस से संबंधित बीमारी वाले लोगों के लिए खराब हवा ज्यादा हानिकारक है. पटना और पूर्णिया को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है जबकि हाजीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar AQI Update: बिहार में दिवाली से पहले हवा खराब हो गई है. प्रदूषण विभाग ने कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट जारी किया है. पटना की स्थिति तो खराब है ही लेकिन इसके साथ ही हाजीपुर की हालत राजधानी से भी ज्यादा खराब है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार (30 अक्टूबर) सुबह तक पटना और पूर्णिया जिले में एक्यूआई 200 से पार हो चुका है जबकि हाजीपुर में 300 के भी पार है. यह खराब हवा का संकेत है.

हाजीपुर के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी

पटना में 212 एक्यूआई है तो पूर्णिया में 204 रिकॉर्ड किया गया है. इसे ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है. सांस से संबंधित बीमारी वाले लोगों के लिए यह काफी ज्यादा खराब है. पटना से सटे हाजीपुर की बात करें तो एक्यूआई 308 के पार है. यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बिहार के अन्य जिलों में एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया है. हालांकि 150-200 के बीच में तीन जिले हैं. सीवान में 170, राजगीर में 168 और बेतिया में 159 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

प्रदूषण को देखते हुए पटाखों के जलाने पर बैन

बता दें कि पिछले वर्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई जिलों में हवा के खराब होने का हवाला दिया था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत बिहार के कई जिलों में पटाखों के जलाने पर रोक लगाई गई थी. इनमें राजधानी पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और गया शामिल हैं. इस बार भी जिला प्रशासन ने इन जिलों में पटाखों के जलाने पर बैन लगाया है. 

उधर बोर्ड की ओर से प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है. अभी ठंड की शुरुआत भी होनी है. इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक्यूआई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट आ गई है. अब देखना होगा कि दिवाली के बाद प्रदेश में एक्यूआई का लेवल कितना तक पहुंचता है.

यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो हादसा: ब्रेक फेल और 2 जिंदगियां खत्म... जांच के लिए टीम बनी, पढ़िए अब तक के अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget