एक्सप्लोरर

बिहार में 'वोटकटवा' नहीं है AIMIM, पार्टी ने किया साबित, इतनी सीटों पर महागठबंधन का बिगाड़ा चुनावी गणित

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूती का प्रदर्शन कर दिया है.

पटना: बिहार में आमतौर पर वोट कटवा कही जाने वाली पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना में पांच सीटों पर जीत का परचम लहराने के बाद यह साबित कर दिया है वह वोटकटवा नहीं है. एआईएमएआईएम ने न केवल पांच सीटें अपनी झोली में डाली बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन का चुनावी गणित भी गड़बड़ा दिया.

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूती का प्रदर्शन कर दिया है. ऐसा नहीं कि मुस्लिम आबादी बहुल इस इलाके में एआईएमआईएम पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थी, लेकिन अन्य चुनावों में इसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी. इस चुनाव में पार्टी ने भले ही पांच सीटें जीती हैं, लेकिन शेष जगहों पर इसने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए परेशानी बढ़ा दी.

बिहार में 1.24 फीसदी वोट एआईएमआईएम को मिले

इस चुनाव में ओवैसी की पार्टी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ी, इनमें से ज्यादातर पर सात नवंबर को मतदान हुआ था. एआईएमआईएम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का हिस्सा है. इस गठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 1.24 फीसदी वोट एआईएमआईएम को मिले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था और उसे सिर्फ 0.5 फीसदी मत ही हासिल हो पाया था. ओवैसी ने सीमांचल के अलावा कोसी और मिथिलांचल में भी अपना प्रभाव छोड़ा है.

ओवैसी की पार्टी राजद के माय (मुस्लिम-यादव) समीकरण में भी बड़ी सेंधमारी की है. सीमांचल की राजनीति को जानने वाले वाले अहमद कहते हैं कि इस चुनाव में पहली बार ओवैसी की पार्टी ने अमौर, वायसी, जोकीहाट, बहादुरगंज और कोचाधामन सीट पर जीत हासिल की है. इससे पहले उपचुनाव में पार्टी ने किशनगंज की सीट जीतकर बिहार में अपना खाता खोला था.

अहमद कहते हैं कि अगर ओवैसी कांग्रेस, राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ती, तो राजद को 11 अन्य सीटों पर जीत मिलती. एआईएमआईएम ने मुस्लिम वोट के साथ-साथ दलित और पिछड़ों का भी वोट हासिल किया. अहमद कहते हैं कि एआईएमआईएम ने खुद को विकास के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया, जिससे लोगों में स्वीकार्यता बढ़ी और जहां भी इसके प्रत्याशी उतरे लोगों ने उसका दिल खोलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां ओवैसी की पार्टी के वोट बढ़े, कांग्रेस और राजद के वोटबैंक में सेंध लगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Elections: स्ट्राइक रेट में कांग्रेस बनी लूज़र, बीजेपी रही टॉप | जानिए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget