एक्सप्लोरर

AIMIM के विधायकों ने बिहार विधानसभा में नहीं गाया राष्ट्रगीत, अख्तरुल ईमान ने कहा- वंदे मातरम से आपत्ति

AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार विधानसभा के स्पीकर जबरदस्ती ये परंपरा थोप रहे हैं. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है. मुझे राष्ट्रगीत गाने में दिक्कत है.

पटनाः बिहार विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में एक नई परंपरा के तहत राष्ट्रगीत गाने की शुरुआत की गई है. शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सभी विधायकों ने राष्ट्रगान (जन-गण) गाया गया था. शुक्रवार को सत्र के आखिरी दिन राष्ट्रगीत (वंदे-मातरम) गाया गया, लेकिन इसको लेकर बिहार विधानसभा में बवाल हो गया. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों ने राष्ट्र गीत नहीं गाया. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार विधानसभा के स्पीकर जबरदस्ती ये परंपरा थोप रहे हैं. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है. संविधान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है.

अख्तरुल ईमान ने कहा, “मुझे राष्ट्रगीत यानी वंदे मातरम गाने में दिक्कत है. ये हमारी आस्था से जुड़ा है. कोई वेज होता है कोई नॉन वेज होता है. सब पर एक ही डंडा चला दोगे, ऐसा नहीं होता है. संविधान पूर्ण है. संविधान में प्रेम और भाईचारा है. संविधान में सभी धर्म का आदर का हुक्म दिया गया है. मैं वंदे मातरम नहीं गाता हूं और न ही गाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'रिंटू सिंह हत्याकांड' पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव? पूछा- लेसी सिंह को कौन बचा रहा, नीतीश कुमार चुप क्यों?

आरजेडी, कांग्रेस और बीजेपी ने बोला हमला

राष्ट्र गीत नहीं गाने को लेकर अन्य पार्टियों के बयान भी आने लगे हैं. आरजेडी नेता विजय सम्राट ने कहा, “ये नई परंपरा जो आई है इसमें मैं चाहता हूं कि सभी लोगों से राय-विचार कर सदन को पहले ही इसकी सूचना देनी चाहिए थी. फिर ऐसा करना चाहिए था, लेकिन अब किया गया है तो इसमें कोई बुराई नहीं है.”

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि मुझे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से कोई परहेज नहीं है. दोनों स्वतंत्रता आंदोलन से निकले हुए उद्घोष हैं और बड़े हर्ष के साथ इसे गाया जाता है. वहीं, बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ये राष्ट्र के गौरव को बढ़ाता है. हमारी ऐतिहासिक क्षण को याद दिलाता है. हमारे विरासत पर गर्व करने का अवसर महसूस होता है.”

यह भी पढ़ें- Dr Rajendra Prasad Jayanti: सिवान का वो घर जहां रहते थे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जानिए आज कैसी है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget