एक्सप्लोरर

Tea of Bihar: बिहार की चाय को अब पिएगा पूरा देश, कृषि मंत्री का दावा, दार्जिलिंग और असम की तरह किया जाएगा उत्पादन

Tea Cultivation in Bihar: कृषि मंत्री सर्वजीत ने गुरुवार को चाय की खेती को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के कृषि रोड मैप में चाय की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

पटना: लोग अभी तक असम और दार्जिलिंग के चाय (Darjeeling Tea) की चुस्की ज्यादा लेते हैं, लेकिन कृषि विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही बिहार में असम और दार्जिलिंग की तरह चाय की खेती होगी और बिहार पूरे देश में चाय (Tea) के मामले में परचम लहराएगा. कृषि मंत्री सर्वजीत (Agriculture Minister Sarvjeet) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हम लोगों ने चाय की खेती पर समीक्षा बैठक की. इसमें चौथा कृषि रोड मैप के तहत बिहार में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया है. किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार में कुछ-कुछ जगहों पर चाय की खेती की जा रही है. अब वहां चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए हम लोग प्रयासरत हैं.

बिहार सरकार करेगी चाय की ब्रांडिंग

कृषि मंत्री सर्वजीत ने कहा कि जल्द ही अपने अधिकारियों के साथ हम उन जिलों में जाएंगे और किसानों से बात करेंगे कि अच्छी अच्छी फसल के लिए क्या किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा चाय उत्पादन बिहार में हो सके. किसानों को जो सुविधा मुहैया करानी होगी. वह सब हम लोग कराएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की चाय की ब्रांडिंग कृषि विभाग खुद करेगा. किसानों से चायपत्ती लेकर उसको बनाने और मार्केट में लाने तक की सारी जिम्मेवारी कृषि विभाग का होगा. हम लोग अभी तक असम और दार्जिलिंग के चाय की चुस्की लेते हैं, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब बहुत जल्द पूरे देश में बिहार की चाय की खुशबू मिलेगी और लोग बिहार के नाम की चाय पिएंगे.

गया में तिल की अच्छी पैदावार हुई है- कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप की तैयारी हम लोग कर रहे हैं. हम लोगों ने गया से तिल की खेती की शुरुआत करवाया है. सबसे हैरत की बात है कि पूरे देश में गया का तिलकुट प्रसिद्ध है, लेकिन गया के किसान एक कट्ठा में भी तिल की खेती नहीं करते थे. इस बार से हमने किसानों को प्रोत्साहित किया और हमारे कृषि वैज्ञानिक जाकर किसानों को तिल की खेती के बारे में बताएं, जिससे किसानों ने तिल की खेती कर अच्छी पैदावार की है. प्रति क्विंटल 10 से 12 हजार का मुनाफा उन्हें हो रहा है और हमें उम्मीद है कि गया जिले में तिल की खेती बड़े स्तर पर होने शुरू हो जाएंगे और बिहार से बाहर तिल का निर्यात किया जाएगा. 

'जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हम लोग प्रयासरत हैं'

कृषि मंत्री सर्वजीत ने कहा हम लोग मोटे अनाज के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हम लोग हर संभव प्रयासरत हैं. किसानों को जो भी सुविधा हो या उपकरण की जरूरत हो, उसे तुरंत मुहैया कराने का हम लोग काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में बयानों की बहार! तेजस्वी बोले- फेल थी डबल इंजन की सरकार, JDU ने कहा- यही है सच, BJP ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget