एक्सप्लोरर

Agnipath Row: बिहार में इतने हंगामे के बाद भी सीएम नीतीश कुमार चुप क्यों हैं? JDU की ओर से आ गया जवाब

श्रवण कुमार ने कहा कि अगर किसी के मन में कोई शंका या दुविधा है तो भारत सरकार को पहल करनी चाहिए. इसपर विचार करना चाहिए और पूरी बात उनलोगों को समझाकर इसका हल निकाला चाहिए.

नालंदा: अग्निपथ योजना के लेकर बिहार में हो रहे हंगामा पर मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार चुप हैं. इसको लेकर तमाम अटकले लगाई जा रही हैं. बीजेपी ने इसे षड़यंत्र बताया है. वहीं, इस तमाम मुद्दे पर बिहार सरकार के मंत्री व जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा शालीन रहते है और हमेशा सोच विचार कर कदम उठाते है. मुख्यमंत्री जो करते हैं वो राज्य और राष्ट्र के हित में करते हैं. मैं समझता हूं कि नीतीश कुमार ऐसे नेताओं में से नहीं हैं, जो गलत को सही और सही को गलत कर दे. श्रवण कुमार रविवार को बिहारशरीफ पहुंचे थे और यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे.

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमलोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर किसी के मन में कोई शंका है या किसी को दुविधा है तो भारत सरकार को पहल करनी चाहिए. इसपर विचार करना चाहिए और पूरी बात उनलोगों को समझाकर इसका हल निकाला चाहिए. मंत्री से पूछा गया कि बीजेपी के लोगों को ही टारगेट क्यों बनाया जाता है? इसपर श्रवण कुमार ने कहा कि कानून लोकसभा और विधानसभा में बनता है. कानून बनाने का मतलब यह नहीं है कि जो कानून बना रहा है उसका नुकसान पहुंचाया जाए. यदि उनको नुकसान पहुंचेगा तो यह राष्ट्र का नुकसान होगा. कानून जब बन जाता है तो उसपर विचार भी किया जाता है. उनका जो प्रस्ताव है, इसपर भारत सरकार को विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: संजय जायसवाल पर भड़के JDU प्रमुख, कहा- अपने राज्यों में क्यों नहीं गोली चलवा देती BJP, मरवा दे हजारों लोगों को

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में बवाल मचा है. युवा इसका विरोध कर रहें हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने शनिवार को कहा कि अग्निपथ योजना पर उपद्रव बिहार को तबाह करने का षड्यंत्र था. इस दौरान पुलिस-प्रशासन गैर जिम्मेदार बना रहा, अन्यथा उपद्रव पर नियंत्रण पाया जा सकता था. सजगता और सख्ती बरती जा सकती थी, किंतु ऐसा नहीं हुआ. एक षड्यंत्र के तहत बीजेपी को जानबूझकर निशाना बनाया गया. पार्टी नेताओं पर हमले हुए और बीजेपी कार्यालयों में तोडफ़ोड़ और आगजनी हुई, लेकिन कहीं लाठीचार्ज नहीं की गई और न ही आसू गैस के गोले दागे गए. बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और संजय जायसवाल के घर को भी निशाना बनाया गया. इस पूरे मामले में सूबे के सीएम नीतीश कुमार मौन है, जो बीजेपी को चुभ रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: आपत्तिजनक पोस्ट कर फंस गए निर्वाचन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी, आर्थिक अपराध इकाई ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget