एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD से 'तकरार' के बाद कांग्रेस ने पप्पू यादव की तरफ बढ़ाया हाथ, विधानसभा उपचुनाव में मांगा समर्थन

शुक्रवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और हार्दिक पटेल भी बिहार पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि शुक्रवार को कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास और पप्पू यादव में मुलाकात भी हो सकती है.

पटना: बिहार में इसी महीने के अंत में दो विधानसभा सीटों पर होना उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) होना है. उपचुनाव को लेकर प्रचार का सिलसिला जारी है. इधर, महागठबंधन घटक दल आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) में जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) से समर्थन मांगा है. कहा जा रहा है कि एक-दो दिनों में पूर्व सांसद पप्पू यादव कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं.

मदन मोहन झा ने लिखा पत्र

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने गुरुवार को जाप के प्रमुख पप्पू यादव को एक पत्र भेज कर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए सहयोग की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है, " आपको ज्ञात होगा कि बिहार में दो विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वर स्थान और तारापुर में  30 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा है. आपकी इस संदर्भ में पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास से बातचीत चुकी है. सभी कांग्रेस जनों की इच्छा है कि हमलोग आपस में मिल जुलकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करें."

कांग्रेस में शामिल होने की है चर्चा

पत्र के अंत में कहा गया है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अतिरेक कुमार और राजेश कुमार मिश्रा को विजयी बनाने के लिए अपने दल का पूर्ण समर्थन और सहयोग देना चाहेंगे. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने तारापुर विधानसभा सीट से राजेश मिश्रा और कुशेश्वर स्थान क्षेत्र से अतिरेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है. इधर, जाप के सूत्रों का कहना है कि पप्पू यादव एक-दो दिनों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पिछले दिनों पप्पू यादव के कांग्रेस में जाने की भी चर्चा हो रही थी.

गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और हार्दिक पटेल भी बिहार पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि शुक्रवार को कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास और पप्पू यादव में मुलाकात भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पूर्णिया में दिखने लगा नदियों का रौद्र रूप, चंद सेकेंड में पानी में समा गया आंगनबाड़ी केंद्र

Ram Nath Kovind in Patna: नीतीश कुमार की ओर से बिहारी बोलने पर गदगद हुए रामनाथ कोविंद, कहा- बिहार से पुराना रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget