एक्सप्लोरर

Anant Singh Statement: UP चुनाव के बाद बिहार में गिरेगी सरकार! कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने की 'भविष्यवाणी', कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आरजेडी विधायक अनंत सिंह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव तो मुख्यमंत्री बने हुए थे. सीएम नीतीश चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं.

पटना: प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) मंगलवार को पेशी के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे. कोट-पैंट, आंखों पर काला चश्मा और सिर पर गमछा बांधे अनंत व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे. पेशी के बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने एनडीए (Bihar NDA) में जारी खींचतान के संबंध में कहा कि यह सब अभी ऐसे ही चलता रहेगा. अभी फिलहाल जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) अलग नहीं होगी. जो होगा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा.

बिहार में गिर जाएगी सरकार

अनंत सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद बिहार की सरकार गिर जाएगी. अभी जो कुछ हो रहा सब नाटक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तो मुख्यमंत्री बने हुए थे. सीएम नीतीश तो चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं, जब मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) और जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के संबंध में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इन लोगों को नहीं पहचानते हैं. ये कौन हैं. हम इनका नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं. 

Budget 2022: ‘निर्मला सीतारमण ने हम सभी बिहारवासियों को निराश कर दिया’, केंद्रीय बजट पर बोले JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा

जनता के लिए काम नहीं करते 

उन्होंने कहा कि ये सब नेता नहीं है. यह सब परिवार को पद दिलाने के लिए नेता बने हुए हैं. जब-जब इलेक्शन आता है, तब-तब ये लोग पैंतरा दिखाते हैं. ताकि इनका फायदा हो सके. ये सब बेकार नेता हैं. इन लोगों को तो कोई पार्टी में लेना नहीं चाहिए. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या मांझी और मुकेश सहनी जनता को धोखा देते हैं, तो उन्होंने पत्रकारों को कहा, " आपको नहीं पता है क्या, ये लोग अपने परिवार के लिए मर रहे हैं. जनता के लिए थोड़ी कुछ कर रहे हैं. "

यह भी पढ़ें -

Corona Guidelines: बिहार में खोले जा सकते हैं स्कूल, शादियों में अभी 50 लोगों की अनुमित, इसमें भी मिल सकती है राहत

Viral Video: बिहार में आज भी हो रहा ‘पकड़ौआ विवाह’, समस्तीपुर के इस वीडियो को देख कह बैठेंगे- अभी भी ऐसा होता है क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: 25 को बिहार बंद, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बैन, आंदोलन पर पढ़ें ताजा अपडेट
25 को बिहार बंद, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बैन, आंदोलन पर पढ़ें ताजा अपडेट
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget