एक्सप्लोरर

शपथ लेने के बाद नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू बोले- मैं दबंग....

नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि वे दबंग नेता नहीं हैं. लालू-राबड़ी राज में उनकी छवि को ऐसा बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए किसी का गला पकड़ना उचित है. किसी को अधिकार नहीं है कि वो हमें दबाने की कोशिश करे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट के विस्तार को अमली जामा पहना दिया है. मंगलवार को राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा किया जा चुका है. इसी बीच मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुपौल जिला के छातापुर से विधायक नीरज कुमार बब्लू से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की.

लालू-राबड़ी पर लगाया आरोप

अपनी दबंग छवी के लिए मशहूर विधायक नीरज कुमार ने मंत्री बनाए जाने पर अपनी पार्टी बीजेपी के शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी दबंग छवि से कैसे बाहर निकल पाएंगे? तो उन्होंने कहा कि वे दबंग नेता नहीं हैं. लालू-राबड़ी राज में उनकी छवि को ऐसा बना दिया गया है. अपने कारनामों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए किसी का गला पकड़ना उचित है. किसी को अधिकार नहीं है कि वो हमें दबाने की कोशिश करे.

विभाग के सचिव रहेंगे सावधान

गौरतलब है कि नीरज कुमार पर अपने सहयोगियों से भी दुर्व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में वो अपने मंत्रालय के कर्मचारी और सचिव के साथ समन्वय बना कर काम कर पाएंगे या नहीं? इसे लेकर भी उन्होंने अपना पक्ष साफ किया है. उन्होंने कहा है कि पहले की बात और थी. लेकिन मंत्रालय के काम के दौरान ऐसी स्थिति नहीं आएगी. उन्होंने सचिव और सहयोगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सचिव भी जानते हैं कि किनके साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में वो अपने दायित्व को समझते हुए उचित काम करेंगे.

पांचवी बार विधायक बने हैं नीरज

बता दें कि नीरज कुमार बब्लू दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और छातापुर के विधायक हैं. नीरज पांच बार चुनाव जीते चुके हैं, जिसमें से तीन बार जदयू की टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता है. पहली बार इन्हे कैबिनेट में शामिल किया गया है. उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें - बिहार के नए मंत्रियों को मिले विभाग, शाहनवाज हुसैन बने उद्योग मंत्री, संजय झा को मिली ये जिम्मेदारी नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, शाहनवाज हुसैन और सुशांत राजपूत के भाई समेत बने 17 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget