एक्सप्लोरर

NEET 2025: 4 मई को होने वाली नीट परीक्षा से पहले बिहार में एडवाइजरी जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

NEET 2025: नीट पेपर लीक कांड के बाद से कदाचार रोकने के लिए सावधानी बरती जा रही है. कहा गया है कि मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8544428404 और ईमेल आईडी spcyber-bih@gov.in पर शिकायत की जा सकती है.

NEET 2025 Advisory: चार मई को होने वाली नीट परीक्षा (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) से पहले आर्थिक अपराध इकाई बिहार की ओर से शुक्रवार (02 मई, 2025) को एडवाइजरी जारी की गई है. इसके जरिए कहा गया है कि डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर अभ्यर्थियों/आम जनमानस के बीच परीक्षा से संबंधित भ्रम फैलाया जा सकता है. साइबर अपराधी परीक्षा के प्रश्न पत्र/उत्तर पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे में सतर्कता एवं बचाव की आवश्यकता है.

ईओयू की ओर से जारी मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8544428404 और ईमेल आईडी spcyber-bih@gov.in पर शिकायत की जा सकती है. शीघ्र जांच के साथ अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. कहा गया है कि फर्जी कॉल और साइबर ठगी से संबंधित सूचना एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी अवश्य दें.

तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाने में करें शिकायत

ईओयू की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि नीट परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र/उत्तर पत्र उपलब्ध कराने जैसे किसी भी व्यक्ति/परीक्षार्थी को फर्जी कॉल अथवा सोशल मीडिया/ई-मेल पर ऐसे मैसेज आए और पैसे की मांग की जाए तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना/साइबर थाने में दें. यदि इस परीक्षा से संबंधित अफवाहजनक/भ्रम फैलाने वाला मैसेज प्राप्त हो तो इसे किसी दूसरे को न भेजें. किसी ग्रुप में फॉरवर्ड न करें.

यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कोई प्रश्न पत्र/उत्तर पत्र वायरल करने की बात प्रकाश में आती हो तो तुरंत पोस्ट करने वाले के बारे में तथा सोशल मीडिया से संबंधित (URL) की सूचना संबंधित थाना/साइबर थाना में दें. इससे सत्यता की तुरंत जांच की जा सकेगी और कुकृत्य करने वाले का पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी.

बता दें कि नीट पेपर लीक कांड के बाद से कदाचार रोकने के लिए हर स्तर से सावधानी बरती जा रही है. जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि धोखाधड़ी और नकल करने वाले को 10 साल तक की जेल और एक करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- जाति जनगणना पर NDA में दरार! RJD का दावा- चिराग पासवान अलग होने जा रहे, बिहार में क्या हो गया?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget