एक्सप्लोरर

'बिहार पर हमला करने से…', तेजस्वी यादव को मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया गजब जवाब, BJP ने भी रगड़ा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि बिहार कैसा है ये बिहार की जनता ने बता दिया है. जेडीयू का कहना है कि बजटीय आकार हमारा 14 गुना बढ़ा है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (12 मार्च, 2026) को एक्स पर पोस्ट करते हुए एनडीए सरकार पर हमला किया. उनका कहा कि बिहार सबसे गरीब राज्य है जबकि 21 साल से एनडीए की सरकार है. बुनियादी सुविधा की बात की जाए या फिर शिक्षा की बिहार फिसड्डी है. उनके इस पोस्ट पर अब एनडीए के घटक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.

'किस प्रकार का विकास हुआ वो भी देख लेना चाहिए'

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "बिहार पर हमला करने से पहले उन्हें 20 साल पुरानी स्थिति देख लेनी चाहिए. 20 साल में किस प्रकार का काम हुआ है किस प्रकार का विकास हुआ है वो भी देख लेना चाहिए. उसकी तुलना और समीक्षा करने के बाद ही उनको सवाल उठाना चाहिए."

बजटीय आकार 14 गुना बढ़ा: जेडीयू

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'X' पोस्ट पर कहा, "उन्होंने जो आंकड़े रखे हैं, वो पहले भी रख चुके हैं, लेकिन उनके माता-पिता के कार्यकाल के आखिरी वर्ष में बिहार का जो बजट था, आज लगभग 13-14 गुनी बड़ी बिहार की अर्थव्यवस्था है. बजटीय आकार हमारा 14 गुना बढ़ा है. दूसरी तरफ, जो GDP ग्रोथ रेट का पैमाना है किसी भी राज्य की संपन्नता और समृद्धि का, तो निसंदेह हम इन 20 वर्षों में 16 ऐसे अवसर हैं, जब डबल डिजिट में हमने ग्रोथ रेट दर्ज किया है..."

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'

'बिहार कैसा है ये बिहार की जनता ने बता दिया'

वहीं मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'X' पोस्ट पर कहा, "बहुत दिनों बाद उन्होंने ट्वीट किया कि 'बिहार कैसा है?' बिहार कैसा है ये बिहार की जनता ने बता दिया है. एक बार फिर जनता ने NDA की सरकार को भारी बहुमत देकर जवाब दे दिया कि बिहार कैसा है."

यह भी पढ़ें- बिहार: एक अप्रैल से राजस्व विभाग में बढ़ेगा AI का उपयोग, हर जिले में होगा सेल, क्या होगा फायदा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget