एक्सप्लोरर

बिहार: मजदूरों को वापस लेकर जा रही बसों से अवैध वसूली करने में जुटा प्रशासन, चेकिंग के नाम पर कर रही परेशान

डीएसपी दिलीप झा बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी चुनावी काल है, इसलिए कुछ नहीं बोलूंगा, बस को हमने रोका है, संबंधित पदाधिकारी इसकी जाँच कर फाइन काटेंगे.

दरभंगा: कोरोना के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान बिहार पहुंचे हजारों प्रवासी मजदूर अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिहार में रोजगार नहीं मिलने की वजह से बड़ी संख्या में फिर एक बार बिहार छोड़ रोजी-रोटी की तलाश में परदेश जाने लगे हैं. इन्हें ले जाने के लिए बड़ी संख्या में एक से एक लग्जरी बसें बिहार से दिल्ली के लिए चलने लगीं हैं. इसी के साथ पुलिस के अवैध वसूली का भी खेल शुरू हो गया है.

माजदूरों ने लगाया यह आरोप

इसी क्रम में दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से मजदूरों को दिल्ली लेकर जा रही बस को बिरौल थाना पुलिस ने शिवनगर घाट से आगे रोक दिया. लोगों का आरोप है पुलिस ने जानबूझ कर वसूली के लिए बस को रोका है और मजदूरों को परेशान कर रही है. दरअसल, बस में बैठे कई मजदूर ऐसे थे जिन्हें दिल्ली से भी आगे जाना था और उनकी टिकट भी बुक हो चुकी थी.

एएसआई ने कही यह बात

ऐसे में जब एबीपी न्यूज संवाददाता ने वहां खड़ी बिरौल थाने के एएसआई अशर्फी राम से पूछ कि बस क्यूं रोकी गयी है? तो उन्होंने कहा मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. बस वाले ने यात्री उठाने के दौरान आपस में मारपीट की थी, जिस कारण बस को थाने ले जाने का आदेश डीएसपी साहब ने दिया है. वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर हम आए हैं. हालांकि यह कहने के तुरंत बाद पुलिस की टीम वहां से चली गई.

डीएसपी ने कही यह बात

इस बारे में जब डीएसपी दिलीप झा बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी चुनावी काल है, इसलिए कुछ नहीं बोलूंगा, बस को हमने रोका है, संबंधित पदाधिकारी इसकी जाँच कर फाइन काटेंगे. वहीं जब यह पूछा गया कि थाना को परमिट चेक करने का अधिकार है या नहीं तो उन्होंने कहा मुझे इससे मतलब नहीं. इनलोगों ने मारपीट की है जिस कारण कंडक्टर और खलासी को थाने ले जाया गया है. बस से संबंधित एमवीआई की जांच कर पदाधिकारी फाइन काटेंगे.

बहरहाल, इस पूरे मामले में एक बात साफ नजर आ रही है कि पैसों के लेनदेन के कारण ये पूरी वारदात हुई है क्योंकि ये बस वाले टूरिस्ट परमिट पर बिहार से दिल्ली के लिए बसे चला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget