एक्सप्लोरर

ABP Lok Sabha Chunav Survey: आज हुए लोकसभा के चुनाव तो गिरिराज सिंह फेल या पास? चौंका सकता है नतीजा

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: बेगूसराय सीट पर साल 2019 में 12 लाख 17 हजार के करीब वोटिंग हुई थी. गिरिराज सिंह को 692193 मत प्राप्त हुए थे.

ABP Cvoter Opinion Polls: बिहार की राजनीति में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में पहचान रखने वाले गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) वर्तमान में बेगूसराय सीट से सांसद हैं. क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अपनी सीट बचा पाएंगे? एबीपी न्यूज़ के सी वोटर सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. वीवीआईपी सीटों को लेकर मंगलवार (26 दिसंबर) की शाम जारी पोल के नतीजों में यह बात सामने आई है कि ठीक-ठीक वोटों से जीत जाएंगे. सर्वे में उन्हें ऑरेंज कैटेगरी में रखा गया है.

2019 में क्या थी गिरिराज सिंह की स्थिति?

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख के करीब मतदाता हैं. साल 2019 में 12 लाख 17 हजार के करीब वोटिंग हुई थी. गिरिराज सिंह को 692193 मत प्राप्त हुए थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जेएनयू छात्रसंघ के नेता और सीपीआई के प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार को मात्र 269976 ही वोट मिले थे. गिरिराज सिंह 422217 वोट से चुनाव जीते थे. तीसरे नंबर पर आरजेडी के तनवीर हसन रहे. उन्हें महज एक लाख 97 हजार वोट मिले थे.

बेगूसराय सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

बात अगर बेगूसराय लोकसभा सीट की करें तो इस पर पूर्व से कांग्रेस का दबदबा रहा है. 1952 से लेकर अब तक यहां कांग्रेस ने 9 बार चुनाव जीता है. सीपीआई दो बार चुनाव जीत चुकी है लेकिन 2004 से लगातार यहां एनडीए के प्रत्याशी ही चुनाव जीत रहे हैं. इनमें 2004 में जेडीयू से ललन सिंह और 2009 में जेडीयू से मोनाजिर हसन ने जीत दर्ज किया था. 2014 से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. 2014 में भोला सिंह बीजेपी से चुनाव जीते थे. 2019 में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में गिरिराज सिंह को मौका दिया था. हालांकि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं थे और उस वक्त काफी चर्चा थी कि कन्हैया कुमार युवा चेहरा हैं और युवाओं के जुझारू नेता हैं. काफी लहर बन गई थी कि कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट को निकाल लेंगे लेकिन चुनाव परिणाम चौंकाने वाला आया था. 4 लाख वोट से कन्हैया कुमार हार गए थे.

बता दें कि बेगूसराय में सबसे ज्यादा भूमिहार जाति के वोटर हैं. करीब पांच लाख से ज्यादा यहां भूमिहार वोटर हैं तो ढाई लाख के करीब मुस्लिम मतदाता हैं. दो लाख से अधिक कुर्मी-कुशवाहा वोटर हैं. बेगूसराय में डेढ़ लाख के करीब यादव मतदाता भी हैं. इसके अलावा ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थ का भी वोट इस लोकसभा क्षेत्र में अहम है.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Opinion Poll: 'येलो जोन' में अटके PM मोदी के 5 सांसद, लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान हारेंगे या जीतेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget