एक्सप्लोरर

Bihar News: गिरिराज सिंह पर हमला करने वाला निकला AAP का कार्यकर्ता, बचाव में उतरी पार्टी, कहा- फंसाया जा रहा

Attack On Giriraj Singh: आप के नेता अंगेश सिंह ने कहा कि सैफी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और चुने हुए पार्षद हैं. वो सांसद गिरिराज सिंह के पास क्षेत्र की मांगों को लेकर गए थे.

AAP Leader Angesh Singh Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर शनिवार को हमले करने वाले शख्स की पहचान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है, वो वार्ड पार्षद भी हैं. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बिहार आप ने हमले की खबरों का खंडन किया है, पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह का कहना है कि गिरिराज सिंह पर हमला नहीं हुआ है. मोहम्मद सैफी को फंसाया जा रहा है. 

आम आदमी पार्टी ने किया हमले का खंडन

आम आदमी पार्टी के बिहार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि सैफी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और चुने हुए पार्षद हैं. वो सांसद गिरिराज सिंह के पास क्षेत्र की मांगों को लेकर गए थे, लेकिन गिरिराज सिंह के सुरक्षाकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटा. उल्टा आरोप लगा कर गिरफ्तार करवा दिया. आम आदमी पार्टी सैफी के साथ खड़ी है, उन्हें फंसाया जा रहा है. 

बता दें कि शनिवार को बलिया प्रखंड में जनता दरबार में गिरिराज सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. आरोप है कि इस दौरान सफेद टोपी पहने एक युवक वहां पहुंचा और गलत बातें करने लगा. तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की इस बीच उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है और वह वार्ड पार्षद बताया गया. इसके बाद पुछताछ में ये युवक आम आदमी का कार्यकर्ता निकला. हालांकि पार्टी की ओर से हमले की बात का खंडन किया जा रहा है.

बेगूसराय पुलिस का क्या है कहना?

वहीं, हमले के बाद बेगूसराय पुलिस कार्यालय से जारी एक एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि जनता दरबार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बलिया प्रखण्ड परिसर से केंद्रीय मंत्री जाने लगे, तभी एक व्यक्ति मो. सैफी वहां पहुंच गए और जबरदस्ती मंत्री से मिलने की कोशिश करने लगे, लेकिन सुरक्षा दृष्टिकोण से सुरक्षा बलों ने जब उन्हें रोका तो इसी क्रम में व्यक्ति ने अचानक अपमानित करने की नीयत से केंद्रीय मंत्री का नाम लेते हुए मुर्दाबाद का नारा लगाया और धक्का-मुक्की करने लगा. इसके बाद मौजूदा पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सैफी को हिरासत में ले लिया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget