एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, आरोपी को पटना लेकर आ रही पुलिस

Threatened To Blow Up Bihar CM Office: सीएम कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पटना पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. वो बेगूसराय का रहने वाला है.

Man Threatened To Blow Up Bihar CM Office Arrested: बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कोलकाता से गिरफ्तार हो गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाले को पटना पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. इसका नाम मोहम्मद जाहिद है. वो बेगूसराय का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह कोलकाता में रहता है. वहां वो एक दुकान चलाता है. जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम कोलकाता से उसे गिरफ्तार करके पटना के लिए निकल गई है. इसने अलकायदा के नाम से मेल भेज कर मुख्यमंत्री सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी थी.

अलकायदा के नाम से आया था धमकी भरा पत्र

बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान पटना पुलिस ने पहले ही कर ली थी. उसने अलकायदा ग्रुप के नाम से जो ईमेल भेजा था, वो किसी को परेशान करने की नियत से किया गया था. जांच में पता चला था कि उसने अपने किसी जाने वाले को फंसाने के लिए ऐसा किया था. आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने दबिश बढ़ाते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन तेज कर दी थी. इस मामले में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार हो गया. 

17 दिन बाद मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर

आरोपी के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस इसे पटना लाकर जब पूछताछ करेगी तो सारी सच्चाई सामने आएगी कि आखिर इसका इरादा क्या है? मामला सीएमओ का है, इसलिए सतर्कता बरतनी भी जरूरी है. पटना पुलिस उसे लेकर बिहार आ रही है, उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. बता दें कि इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और तत्काल ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. हालांकि सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के 17 दिन बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी.

ये भी पढ़ेंः पटना में 21 लाख की लूट, पंजाब नेशनल बैंक में हथियार के बल पर घुसे बदमाश, डीवीआर भी ले गए लुटेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget