एक्सप्लोरर

कोरोना से जारी जंग को मजबूत करने के लिए 929 डॉक्टरों की हुई नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को होटल पाटलिपुत्र अशोक में बने आइसोलेशन वार्ड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी दी.

पटना: राज्य भर में कोरोना से त्राहिमाम के बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को होटल पाटलिपुत्र अशोक में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों से बातचीत की और अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में चिकित्सक विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है. 13 विभागों के 929 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कल कर दी गई है और सभी लोगों को सात दिन के अंदर जहां उनकी पदस्थापना हुई है, वहां योगदान करना है. उन्होंने बताया कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से यह चयन हुआ था और राज्य की जनता और सबको इंतजार था कि इनकी नियुक्ति जल्दी हो.

मंगल पांडेय ने कहा कि "इस कोरोना काल में हम जितने भी विशेषज्ञ चिकित्सक को जोड़ेंगे बेहतर होगा. इसके अतिरिक्त 9 हजार 200 के करीब JNM के चयन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है और बहुत शीघ्र स्वास्थ्य विभाग की सूची आने वाली है. सूची आने के तुरंत बाद ही उनका भी पदस्थापन किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में जो मानव बल की आवश्यकता है, उसे हम पूरा कर सकें. ये एक बड़ा काम राज्य के जनता की सेवा के लिए हुआ है.

उन्होंने कहा कि "आज मैं पाटलीपुत्र अशोक होटल आया हूं, यहां हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है, हर बेड पर दवा का किट रखा हुआ है, उनके प्रतिदिन में उपयोग करने वाले सामग्री भी उपलब्ध हैं और यह पहले से एक आइसोलेशन सेंटर के रूप में काम कर रहा था. लेकिन अब इसको अस्पताल का स्वरूप दिया गया है और 75 बेड यहां तत्काल शुरू कर दिया गया है. आवश्यकता अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा और वैसे ही अन्य अस्पतालों की व्यवस्था पटना में की जा रही है और अगले तीन से चार दिन में ऐसे और भी केन्द्र खुलेंगे, यहां जो दूर से मरीज आते हैं उनको कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है, मैंने खुद अभी एक मरीज से बात की ओर उन्होंने क्या कहा सभी ने सुना है कि वो इन व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं, उनको दवा उपलब्ध हैं, डॉक्टर समय पर देख रहे हैं, देखभाल के लिए नर्स हैं, जब भी उनको जरूरत पड़ती हैं नर्स उनको देखती हैं. इनलोगों के व्यवहार से भी मरीज पूरी तरह संतुष्ट हैं, समय पर दवा, भोजन सभी चीजें मिल रही हैं."

मंगल पांडेय ने कहा कि "इन सभी चीजों की निगरानी भी स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रही है और यहां जो अस्पताल खुला है इसके लिए यहाँ दो डॉक्टर के अलावा तीन पारा मेडिकल स्टॉफ लगाए गए हैं. ये सभी मरीजों के स्वास्थ्य की चिंता करेंगे. स्वास्थ्य विभाग लगातार बिहार में मरीजों की संख्या में जो बढ़ोतरी हुई है उसे ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और जहाँ जरूरत है वहां कोविड केयर सेंटर को बढ़ाया जा रहा है. डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और जो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है वहां भी सौ बेड बढ़ा दिया गया है जो कोविड वार्ड के रूप में काम कर रहा है. ये मैं पूरे राज्य की बात कर रहा हूं. सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में सौ बेड कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जहां मरीज भर्ती हो रहे हैं और उनका उपचार हो रहा है."

मंगल पांडेय ने कहा कि "सभी जिलों में हमारे आइसोलेशन केन्द्र खुले हुए हैं. हम अनुमंडल अस्पताल तक में आइसोलेशन की सुविधाएं दे रहे हैं और जहां जैसी आवश्यकता होगी स्वास्थ्य विभाग उसे पूरी तत्परता से करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी प्रतिदिन इन सभी चीजों की मॉनिटरिंग करते हैं, पूछताछ करते हैं और उनके नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य विभाग बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget