एक्सप्लोरर

बिहार के कैमूर में 9 साल की सेविका बनी मां, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मामला आंगनवाड़ी सेविका के बहाली में फर्जीवाड़ा का है, जहां अच्छी रिजल्ट वाली सेविका की बहाली ना कर के फर्जी तरीके से दूसरी सेविका की बहाली कर दी गई है.

कैमूर: जिले में 9 साल की आंगनवाड़ी सेविका के मां बनने का मामला प्रकाश में आया है. चौंकिए मत 9 साल की सेविका वाकई में मां नहीं बनी है, मामला आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में फर्जीवाड़ा का है. मामला जिले के दुर्गावती प्रखंड के दरौली गांव का है.

मिली जानकारी अनुसार 65 प्रतिशत अंक वाली एक महिला को छांट कर 45 प्रतिशत अंक वाली एक सेविका की नियमों को ताक पर रखकर बहाली कर दी गई. लेकिन जब 65 प्रतिशत अंक वाली सेविका ने उसके जन्मतिथि का झोल देखा तो मामला सुर्खियों में आ गया. दरअसल, 45 प्रतिशत अंक वाली सेविका ने अपनी जन्मतिथि 1995 दी थी, जबकि अपनी बेटी की जन्म तिथि वह 2004 दे रही थी. मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी शिकायत पीड़िता ने कैमूर डीएम बीडियो और सीडीपीओ को की. फिर भी पीड़िता न्याय के लिए 7 महीने से भटक रही है.

दरअसल, दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत के दरौली गांव में 7 माह पहले सेविका की पद पर पार्वती कुमारी को 45% अंक होने के बाद भी बहाल कर दिया गया, जिसको लेकर संगीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि मेरा 65% अंक होने के बाद भी मेरी बहाली नहीं की गई और जिस पार्वती कुमारी की बहाली हुई है, उसके जन्मतिथि में भी फर्जीवाड़ा किया गया है.

उसका जन्म तिथि 1995 का दिखाया जा रहा है जबकि उसकी बेटी की जन्म तिथि 2004 दिखाया जा रहा है. तो मात्र 9 साल में कोई कैसे बच्चे को जन्म दे सकता है और कम अंक वाले को कैसे पद पर बहाल कर दिया गया. इसके लिए मैं 7 महीने से डीएम, बीडियो और सीडीपीओ का आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही हूं. लेकिन मेरा कोई सुनने वाला नहीं है.

वहीं पर्यवेक्षिका बताती हैं कि बहाल हुई सेविका के उम्र को लेकर लोगों ने सवाल उठाया है कि मां और बेटी की उम्र में 9 साल का अन्तर है. मामला जांच के अधीन है. वहीं सीडीपीओ आशा दुबे बताती हैं कि मामला संज्ञान में आया है, जांच किया जा रहा है. जो भी सही होगा उसकी बहाली की जाएगी और गलत पर कार्रवाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget