एक्सप्लोरर

75th Independence Day: तिरंगे को सलामी देते वक्त कांग्रेस नेता की गई जान, जमीन पर गिरते ही मची अफरातफरी

प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय कुमार दुबे ने भी अनवर हुसैन की मौत पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव पार्टी स्तर से मदद का आश्वासन दिया. कहा कि यह मौत नहीं बल्कि शहादत है.

धनबादः कब किसे और कहां मौत आ जाए यह कोई नहीं जानता. धनबाद के चिरकुंडा शहीद चौक पर रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी दे रहे कांग्रेस नेता अनवर हुसैन की मौत हो गई. सलामी देते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया और वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े. उनके जमीन पर गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.

अनवर हुसैन कांग्रेस पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ चिरकुंडा नगर के मंडल अध्यक्ष भी थे. अनवर हुसैन हर वर्ष चिरकुंडा शहीद चौक पर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते रहे हैं. उन्हें भी नहीं पता था कि 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उनके जीवन का आखिरी समारोह होगा.

मौत के बाद प्रदेश कांग्रेस और जिला संगठन ने ली सुध

अनवर हुसैन की मौत कि खबर के बाद धनबाद जिला से लेकर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चिरकुंडा पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया. कांग्रेस के जिला संगठन सचिव बबलू दास ने बताया कि अनवर हुसैन कांग्रेस पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता थे. आज ध्वजारोहण के दौरान हुई इनकी मौत नहीं बल्कि शहादत है.

इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय कुमार दुबे ने भी अनवर हुसैन की मौत पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव पार्टी स्तर से मदद का आश्वासन दिया. अजय कुमार दुबे ने एबीपी न्यूज को बताया कि अनवर हुसैन चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं जिन्हें हर आम या खास कभी भुला नहीं सकता.

(इनपुटः अमित कुमार सिन्हा)

यह भी पढ़ें-

75th Independence Day: पटना में सीएम नीतीश ने फहराया तिरंगा, कहा- आज का दिन हमारे लिए गर्व की बात

75th Independence Day: बिहार में तीन कॉलेजों की होगी स्थापना, यहां पढ़ें CM नीतीश कुमार की सारी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget