एक्सप्लोरर

75th Independence Day: पटना में सीएम नीतीश ने फहराया तिरंगा, कहा- आज का दिन हमारे लिए गर्व की बात

नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहार में एक्टिव मामले 250 हैं. 3 करोड़ के करीब टीकाकरण हो चुका है. अगले 6 महीने में 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर बार की तरह इस बार भी गांधी मैदान को सजाकर तैयार कर दिया गया था. यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को 9 बजे तिरंगा फहराया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर सबसे पहले लोगों को बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है. आज के दिन हम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि ध्वजारोहण के बाद कुछ बातों की चर्चा करनी होती है. पिछले साल से हम कोरोना से प्रभावित हैं. दूसरी लहर में काफी कुछ सुविधा हुई है. शनिवार की शाम जो रिपोर्ट आई उसके अनुसार तीन करोड़ 94 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है. अब बिहार में एक्टिव मामले 250 हैं. टीकाकरण का काम 3 करोड़ के करीब तक हो चुका है. अगले 6 महीने में 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. कहा कि कोरोना से जिनकी मृत्यु होती है उनके परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से चार लाख रुपये दिए जाते हैं. अब तीसरी लहर का खतरा है, उसके लिए हर तरह से इंतजाम किए जा रहे हैं.

राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार

सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार वर्षा भी काफी अधिक हुई है. पहले उत्तर बिहार और अब दक्षिण बिहार. आज गंगा में बाढ़ की स्थिति है जिसको देखते हुए हमने तैयारी की है. पशुओं के लिए भी चारा की व्यवस्था की गई है. बाढ़ से फसल को क्षति होती है. बिहार में 34 लाख आबादी अबतक प्रभावित है. राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है.

पहले राजधानी पटना को भी नहीं मिलती थी बिजली

नीतीश ने कहा, “क्राइम, कम्यूनलिज्म और करप्शन के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस है. बिजली की स्थिति में बदलाव हुआ है. पहले की क्या स्थिति थी और अब क्या है, राजधानी में भी लोगों को बिजली नहीं मिलती थी. पहले 700 मेगावाट की व्यवस्था थी और अब 6,600 से ज्यादा हो गया है.” इस दौरान नीतीश कुमार ने शाही लीची और जरदालू आम की चर्चा करते हुए कहा कि आज हम इसे देश और विदेश तक भेज रहे हैं.

बाकी लोग प्रचार करते हैं, हम काम में लगे करते हैं

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में एथेनॉल के लिए 30 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है. अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हम काम करते रहे हैं. मदरसा के शिक्षकों को क्या मिलता था और अब वही पैसे दे रहे हैं जो अन्य शिक्षकों को मिल रहा है. कहा कि बाकी लोग प्रचार करते हैं और हम काम में लगे करते हैं.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी पटना में कई दिनों से वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था. गांधी मैदान में आज ध्वजारोहण को लेकर राजभवन, हाईकोर्ट, सचिवालय, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री के आने वाले रास्ते में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कई सड़क मार्ग को बांस-बल्ले से बंद किया गया है. शनिवार की शाम ही कारगिल शहीद स्मारक सहित अन्य जगहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थल को लाइट आदि से सजा दिया गया था.

हर साल की तरह इस साल भी निकाली गई झांकी

गांधी मैदान में राजकीय समारोह के मौके पर प्रदेश की प्रगति की झांकी निकाली गई. हर साल कई विभागों की ओर से झांकी निकालकर संदेश दिया जाता है. वहीं, क्विक रिस्पांस टीम और बम निरोधक दस्ते ने राजकीय समारोह से पहले शनिवार को पूरे समारोह स्थल की जांच की है. गांधी मैदान के बाहर और अंदर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

Independence Day 2021: सरकारी उदासीनता का दंश झेल रहा शहीद सतीश चंद्र झा का परिवार, अब तक नहीं मिली कोई मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget