एक्सप्लोरर

70th BPSC Exam: 13 दिसंबर को होगी 70वीं बीपीएससी की परीक्षा या बढ़ेगा समय? आयोग ने दिया जवाब

70th BPSC Exam Date: जिस आधार पर परीक्षा की तिथि को बढ़ाने की मांग की जा रही है उसे आयोग ने आधारहीन बताया है. पढ़िए आयोग ने इस संबंध में क्या कुछ कहा है.

70th BPSC Exam Update: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को ही होगी. बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) की ओर से इस संबंध में रविवार (08 दिसंबर) को जानकारी दे दी गई है. जिस आधार पर तिथि को बढ़ाने की मांग की जा रही है उसे आयोग ने आधारहीन बताया है. एक तरह से बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा. तारीख में कोई बदलाव भी नहीं होगा.

आयोग की ओर से जारी पत्र को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. आयोग का कहना है कि 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में यह कहा जा रहा है कि सर्वर में खामी के चलते काफी संख्या में अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सके हैं. जबकि 1.30 लाख से अधिक आवेदन अंतिम चार दिनों में शुल्क सहित प्राप्त हुए हैं. इससे स्वतः स्पष्ट है कि सर्वर में खामी संबंधी शिकायतें आधारहीन हैं.

आयोग ने कहा- आवेदन के लिए बढ़ाई गई थी तिथि

आयोग का कहना है कि परीक्षा के लिए 23 सितंबर को विज्ञापन प्रकाशित करते हुए 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया था. 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे. हालांकि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि चार नवंबर तक बढ़ा दी गई थी. इस अवधि में कुल 4 लाख 80 हजार के आसपास ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं.

नहीं बढ़ेगी परीक्षा की तिथि, विभाग ने किया स्पष्ट

परीक्षा की तिथि विस्तारित करने के संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि संघ लोक सेवा आयोग/राज्य लोक सेवा आयोगों एवं अन्य परीक्षा संस्थानों द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए उक्त परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है. 13 दिसंबर को एकल पाली में 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा. 

इस परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को कहा गया है कि 13 दिसंबर को ई-एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र पर वे समय पर उपस्थित होकर एग्जाम में शामिल हों. संबंधित सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, फॉर्म भरने का मिले समय, BPSC कार्यालय पहुंचा अभ्यर्थियों का दल, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget