एक्सप्लोरर

परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, फॉर्म भरने का मिले समय, BPSC कार्यालय पहुंचा अभ्यर्थियों का दल, क्या हुई बात?

70th BPSC Exam: रविवार को छह अभ्यर्थियों का दल अपनी बातों को लेकर बीपीएससी कार्यालय पहुंचा था. उनकी बातों को आयोग ने सुना. अभी कोई फैसला नहीं आया है.

Delegation Meets With BPSC Officials: 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की परीक्षा (पीटी) होनी है. महज कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है. पहले नॉर्मलाइजेशन के नाम पर अभ्यर्थियों ने पटना में विरोध-प्रदर्शन किया और फिर अब वैसे छात्र जो सर्वर डाउन होने के कारण फॉर्म नहीं भर पाए थे उन्हें मौका मिले इसकी मांग शुरू हो गई है. रविवार (08 दिसंबर) को छह अभ्यर्थियों का दल बीपीएससी कार्यालय पहुंचा. अधिकारियों से अपनी बात रखी. कार्यालय में सचिव और अध्यक्ष से बात हुई. 

कोई फैसला नहीं... नहीं निकला निष्कर्ष

जो छह लोग मिलने के लिए गए थे उन्होंने बाहर आने पर मीडिया से कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. हम लोगों का मुद्दा था जो भी बच्चे घायल हुए हैं उनकी रिपोर्ट देना. परीक्षा का समय बहुत नजदीक है. इस बात से ये लोग (आयोग) परेशान हैं, लेकिन हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि जो बच्चे घायल हुए हैं उनके बारे में सोचा जाए. 

शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि इतना प्रोटेस्ट हुआ है तो जो लोग फॉर्म नहीं भर सके हैं उससे आयोग को अवगत कराया है. हम लोगों की बात को सुना गया है. अभी कोई फैसला नहीं आया है. विचार किया जा रहा है. सारी बातों को अवगत करा दिया गया है. चेयरमैन ने काफी लंबा समय दिया है. कहा भी है कि हम लोग आपकी सारी चीजों से अवगत हैं. विचार किया जाएगा. उधर छात्र नेता दिलीप की गिरफ्तार पर किए गए सवाल को लेकर शिष्टमंडल ने कहा कि हम लोग छात्र नेता नहीं हैं.

बता दें कि परीक्षा में करीब 4 लाख 80 हजार के आसपास अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. यह भी तय है कि नॉर्मलाइजेशन से रिजल्ट तैयार नहीं होगा. इसको लेकर विभाग की ओर से सूचना दे दी गई है. अब देखना होगा कि परीक्षा की तिथि पर या फॉर्म भरने को लेकर आयोग की ओर से क्या कुछ निर्णय लिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री होश में नहीं...', BPSC अभ्यर्थियों के लिए तेजस्वी यादव बोले- 'एक-दो दिन के लिए सर्वर खोलें, मौका दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget