एक्सप्लोरर

BPSC के कई अभ्यर्थी ICU में भर्ती, भड़के खान सर, कह दिया- 'अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे'

70th BPSC: पटना के गर्दनीबाग में बीपीएससी के अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनमें से कई की हालत अब खराब हो गई है. ऐसे में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा है.

70th BPSC Candidates Hunger Strike: 13 दिसंबर को बिहार में 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद से लगातार अभ्यर्थी अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही री-एग्जाम के लिए कह रहे हैं. ये सभी पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इसके चलते कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है. चार से पांच अभ्यर्थियों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इसी क्रम में अब खान सर ने कह दिया है कि वे सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

बीते सोमवार (23 दिसंबर) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खान सर ने कहा कि ये लोग (अभ्यर्थी) चार-पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. अभी स्थिति बहुत गंभीर हो गई है. रिपोर्ट बहुत निगेटिव आ रही है. ये लोग भर्ती हैं. इन लोगों की हिम्मत बढ़ानी है. कहीं न कहीं आयोग को अपनी भी साख बचाने की जरूरत है. कुछ न कुछ तो आयोग को भी सोचना चाहिए कि कोई बच्चा परीक्षा देने के बाद पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठा है तो उसे कितनी दिक्कत हुई है.

'सीसीटीवी फुटेज से क्लियर हो जाएंगी चीजें'

खान सर ने कहा कि हमने इस मामले में हाई कोर्ट (पटना) में पीआईएल डाल दिया है कि सभी जिलों में जहां-जहां परीक्षा हुई है वहां की सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए. सीसीटीवी फुटेज से सारी चीजें क्लियर हो जाएंगी कि क्या अफवाह है और हकीकत क्या है. दूसरा कि जिस-जिस पर शक है उसका नार्को टेस्ट कराया जाए. जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे. आखिर बच्चों के लिए किसी न किसी को तो खड़ा होना पड़ेगा.

'अभी चार-पांच लोग सीरियस… आईसीयू में भर्ती'

खान सर ने आगे कहा कि आयोग (बीपीएससी) को सोचना पड़ेगा कि वे बच्चों के हित में सोचे. आयोग तो डांट कर भगा देता है. बच्चे साक्ष्य कहां से लाएंगे? तो सीसीटीवी फुटेज ही माध्यम है. एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मिलीजुली प्रतिक्रिया है, लेकिन वैसा अभी तक आश्वासन नहीं मिला है जिससे बच्चों को राहत मिल सके. अभी हम लोग आगे और बात बढ़ाएंगे. अभी चार से पांच लोग (अभ्यर्थी) सीरियस हैं. वे लोग आईसीयू में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें- पहले तेजस्वी… अब पप्पू यादव भी BPSC अभ्यर्थियों के साथ, रात में दे दिया धरना, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget