एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, 15 से ज्यादा लापता, चिराग पासवान ने उठाया बड़ा कदम

Muzaffarpur News: बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव की घटना है. डीएम ने मौत की पुष्टि की है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है.

Muzaffarpur Fire Broke Out: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव में बुधवार (16 अप्रैल) को महादलित बस्ती में भीषण आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया है. हालांकि चिराग पासवान ने अपने एक्स पोस्ट में मौत का आंकड़ा पांच बताया है. डीएम ने चार की पुष्टि की है.

चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ने का फैसला किया है और अति शीघ्र मुजफ्फरपुर पहुंचकर इस दुखद घटना की जानकारी लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है, "मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव के महादलित बस्ती में आग लगने के कारण 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं. 15 से ज्यादा बच्चे लापता हैं और 50 से अधिक घर खाक हो गए. यह सिर्फ हादसा नहीं, एक जिदा त्रासदी है."

तुरंत राहत पहुंचाने का निर्देश

चिराग पासवान अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, "मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित परिवारों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. मेरी पार्टी स्थानीय स्तर पर राहत कार्य की निगरानी करेगी एवं पीड़ितों के पुनर्वास में हर संभव मदद पहुंचाने में सहयोग करेगी. साथ ही, बिहार सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायलों को बेहतर इलाज और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं."

मृतकों में अंशिका कुमारी (5 वर्ष), ब्यूटी कुमारी (8 वर्ष), सृष्टि कुमारी (6 वर्ष) और विपुल कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं. इसमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं. बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव की घटना है. डीएम ने मौत की पुष्टि की है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है.

आग लगने का कारण सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है. सिलेंडर फटने के बाद कई घरों में आग लग गई. लोगों ने खुद से बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंचीं. आग लगने से कई बच्चे और लोग घर में फंस गए. डीएम ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है. मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. क्षति का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: बिहार में कुछ होने जा रहा बड़ा? अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के कई नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget