एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार सरकार के कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा

Nitish Kumar Cabinet: महंगाई भत्ता में 3 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. पहले यह 50 फीसद था जो अब बढ़कर 53 फीसद हो जाएगा. इसका लाभ पेंशन भोगियों को भी मिलेगा.

Nitish Kumar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार (14 नवंबर) को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 38 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. बिहार सरकार के कर्मियों को बड़ा तोहफा मिला है. महंगाई भत्ता में 3 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल गई है. पहले यह 50 फीसद था जो अब बढ़कर 53 फीसद हो जाएगा. इसका लाभ पेंशन भोगियों को भी मिलेगा.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पटना सदर अंचल का विभाजन किया गया है. इसे पटना सदर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल और दीदारगंज अंचल के रूप में बांटा गया है. इसके लिए सरकार ने इन कार्यालयों में कई श्रेणी के नए पदों के सृजन की मंजूरी दे दी है. इन चारों अंचलों के लिए कुल 60 नए पदों के सृजन की मंजूरी मिली है. इसके लिए सरकार को प्रतिवर्ष एक करोड़ 82 लाख 7 हजार 600 का अतिरिक्त भार पड़ेगा.

राज्य औद्योगिक विकास निगम के तहत बंद हो गए भागलपुर में 'बिहार स्पन सिल्क मिल' एवं फतुहा में 'बिहार स्कूटर्स लिमिटेड' की फैक्ट्रियों के कर्मियों को 'बिहार आकस्मिक निधि' से बकाए वेतन के भुगतान की मंजूरी मिल गई है. जो-जो मृत हो चुके कर्मी हैं उनके परिवार को यह राशि मिलेगी. इसके लिए कैबिनेट में 28 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है.

पटना को चकाचक बनाने के लिए भी पूरी तैयारी

पटना को चकाचक करने के लिए शहरी प्रबंधन इकाई के गठन की स्वीकृति कैबिनेट में मिली है. इसके लिए 42 पदों का सृजन किया जाएगा. इसकी स्वीकृति कैबिनेट में मिल चुकी है. इसमें एडीएम स्तर के एक जिला दंडाधिकारी का पद, समाहरणालय लिपिक स्तर के 19 पद, वाहन चालक के लिए 8 पद और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के लिए 14 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. ये सभी कर्मी पटना जिलाधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे.

भूमिहीनों को जमीन खरीदने के लिए मिलेगा पैसा

'मुख्यमंत्री गृह स्थल क्रय सहायता योजना 2024' के तहत भूमिहीनों को सरकार तीन डिसमिल जमीन के बजाय जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये देगी. वहीं सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास नए पर्यटकीय स्थल विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए 120 करोड़ 58 लाख 67 हजार 175 रुपये की स्वीकृति दी गई है.

पटना मेट्रो रेल परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए 115 करोड़ 10 लाख रुपये के खर्च की मंजूरी मिली है. यह राशि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी जाएगी. इसमें ट्रैक वर्क, लिफ्ट/एस्केलेटर एवं एक ट्रेन सेट की आपूर्ति का कार्य किया जाना है.

पटना नगर निगम और स्थानीय नगर परिषद की शहरी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बिहार नगर सेवा में अपर नगर आयुक्त के दो पद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के तीन पद के सृजन की स्वीकृति मिल गई है. इसके लिए 58 लाख 76 हजार 40 रुपये प्रति वर्ष खर्च होंगे. नगर पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए 210 पदों के सृजन की स्वीकृति भी मिल गई है. इसके लिए 9 करोड़ 74 लाख 36 हजार 472 पर प्रति वर्ष खर्च होंगे.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना के शेल्टर होम में 2 लड़कियों की मौत, 11 PMCH में भर्ती, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget