एक्सप्लोरर

Train News: रेल यात्री ध्यान दें! कटिहार से गुजरने वाली ये 14 ट्रेनें अलग-अलग डेट में रद्द, लिस्ट जारी

Indian Railway: 14 मेल एक्सप्रेस में से किसी ट्रेन को सप्ताह में एक दिन तो किसी को दो दिन के लिए रद्द किया गया है. 28 फरवरी 2025 तक के लिए यह निर्णय लिया गया है.

Katihar Train News: बिहार के कटिहार से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को अलग-अलग डेट में रद्द किया गया है. रेलवे की ओर से कुहासे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. ये सारी लंबी दूरी वाली ट्रेनें हैं. इन 14 मेल एक्सप्रेस में से किसी ट्रेन को सप्ताह में एक दिन तो किसी को दो दिन के लिए रद्द किया गया है.

कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि कटिहार रेल मंडल के सीमांचल के क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों को अप डाउन में निर्धारित तिथि के दिन रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से रद्द किया गया है. इसमें मुख्य रूप से अवध आसाम एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित अन्य साप्ताहिक ट्रेन शामिल हैं.

सप्ताह में एक दिन रद्द होने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12523 को प्रत्येक मंगलवार, ट्रेन नंबर 12524 को प्रत्येक बुधवार, ट्रेन नंबर 15809 को प्रत्येक शनिवार, ट्रेन नंबर 15910 को प्रत्येक मंगलवार और ट्रेन नंबर 15621 को प्रत्येक गुरुवार के लिए रद्द किया गया है. इसके अलावा ट्रेन नंबर 15622 को हर शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15619 को हर मंगलवार, ट्रेन नंबर 15620 को हर सोमवार के लिए रद्द किया गया है. 

सप्ताह में दो दिन रद्द होने वाली ट्रेनें

वहीं कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जिसे सप्ताह में दो दिन के लिए रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 15903 को हर सोमवार और शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15904 को हर बुधवार और रविवार, ट्रेन नंबर 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को रविवार और बुधवार, ट्रेन नंबर 12506 को हर मंगलवार और शुक्रवार, ट्रेन नंबर 15453 महानंदा एक्सप्रेस को हर बुधवार और शनिवार एवं ट्रेन नंबर 15484 को हर शुक्रवार और सोमवार के लिए रद्द किया गया है.

28 फरवरी तक के लिए किया गया है रद्द 

बता दें कि ये सभी ट्रेनें आगामी 28 फरवरी 2025 तक के लिए रद्द रहेंगी. सीनियर डीसीएम ने आम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेल प्रशासन की ओर से कुहासे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है. यात्री अपना आरक्षण लेने के पूर्व एक बार रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन के संबंध अपडेट हो लें और यदि कोई भी दिक्कत आती है तो यात्री रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर फोन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar:नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा स्थगित, मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया गया निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget