एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सुपौल में 13 साल के बच्चे की हत्या के बाद दबंगों ने शव को जलाया, चीखती चिल्लाती रही मां, बहन से दिलवाई मुखाग्नि

Supaul Child Burnt After Murder: मामला उच्चधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद घटना की जांच की जा रही है. त्रिवेणीगंज डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पुलिस मामले को लेकर अभी खामोश है.

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. हरिहरपट्टी पंचायत वार्ड 7 में 13 वर्षीय विकास कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को सबूत मिटाने की नीयत से आनन-फानन में जला दिया गया. सबूत मिटाने के पूरे घटनाक्रम में गांव के दबंग और जनप्रतिनिधि ही शामिल बताए जा रहे हैं.

उच्चधिकारियों के संज्ञान में आया मामला

मामला उच्चधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद घटना की जांच की जा रही है. डीएसपी त्रिवेणीगंज ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है, जब उनसे मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने मीडिया के कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया. 

जानकारी के अनुसार मृतक विनोद मंडल का पुत्र विकास सोमवार रात घर से अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह उसकी मां मंजू देवी को बेटे का शव आंगन में बने एक जर्जर फूस के घर में पड़ा मिला.

शव के गले में पटुआ की रस्सी और गहरे जख्म के निशान थे. मां-बेटी की चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए, लेकिन मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों ने मृतक की मां को एक कमरे में बंद कर दिया और शव को दबंगई दिखाते हुए घर के पीछे बांस की झाड़ियों में जला डाला. 

परिजनों का आरोप है कि शव को यूरिया और जलावन डालकर जल्दबाजी में जला दिया गया. मृतक की बहन आरती ने बताया कि समाज के दबाव में पुलिस को सूचना तक नहीं देने दी गई. इतना ही नहीं, मृतक की नाबालिग बहन अनुष्का से जबरन मुखाग्नि भी दिलाई गई.

मृतक के दिव्यांग पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं

मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं और दिव्यांग हैं. परिवार का भरण-पोषण मां मजदूरी कर करती थीं. विकास उनका इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है. घटना की भनक पत्रकारों के जरिए बाहर आने के बाद ही परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद थानाध्यक्ष रामसेवक रावत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और घटनास्थल के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, हालांकि शव जल जाने के कारण पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका. फिलहाल पुलिस कैमरे पर कुछ कहने से बच रही है.

ये भी पढ़ें: नवादा में नाबालिग का फंदे से लटका मिला शव, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget