एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, नियुक्तियां सहित मुफ्त दवा को लेकर लिए गए फैसले

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार संग कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुए. वहीं, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट (Bihar Cabinet Meeting) की बैठक सोमवार को हुई. इसमें दस एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में कुल 28 यातायात थानों (Traffic Station) के लिए 849 पद सृजन की स्वीकृति कैबिनेट में की गई है. 28 यातायात में कुल 4215 पद की जरूरत थी जिसमें 3366 पदों पर नियुक्ति हो चुकी थी. 849 पद की नियुक्ति (Bihar Government Vacancy) के लिए आज स्वीकृति मिल गई. कुल मिलाकर अब राज्य के सभी जिलों में यातायात थाना की स्वीकृति हो गई है. वहीं, इसके अलावा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, (IGIMS) पटना में मरीजों को अब मुफ्त में दवा एवं सभी प्रकार चिकित्सा सुविधा मिलेगी. बिहार कैबिनेट में आज इसकी भी मंजूरी मिल गई है.

आईजीआईएमएस के डीलक्स बेड में कोई छूट नहीं दी गई है

अब इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज करने के लिए दवा और चिकित्सा संबंधी सभी सुविधा मुफ्त मिलेगी. इसकी आपूर्ति बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संहिता नियम लिमिटेड के द्वारा आईजीएमएस में करवाया जाएगा. इसकी मंजूरी आज कैबिनेट में मिल गई है, लेकिन डीलक्स अस्पताल में रजिस्ट्रेशन शुल्क और डीलक्स बेड में कोई छूट नहीं दी गई है. डीलक्स बेड और रजिस्ट्रेशन शुल्क मरीजों को देने होंगे.

छपरा में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति दी गई

इसके साथ ही बैठक में माननीय उच्च न्यायालय पटना में संयुक्त निबंधक आईटी के स्थान पर संयुक्त निबंधक को परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है. अल्पसंख्यक युवाओं को उद्योग और स्वरोजगार में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई. छपरा नगर निगम में जल निकासी के लिए स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की भी स्वीकृति दी गई. इस योजना पर 134.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं, मेसर्स ड्यूराटेक सीमेंट इंडिया लि. समस्तीपुर को वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Meeting: CM नीतीश कुमार के मन में क्या? पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई, आवास पर मंथन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget