एक्सप्लोरर

शराब तस्करों ने बदले की भावना से चौकीदार को मारा, 24 घंटे में गोपालगंज पुलिस का खुलासा

Chowkidar Murder Case: चौकीदार झमिंद्र राय का शव सोनवलिया गांव के पास से बरामद किया गया था. जब वो एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी. 

Police Disclose Chowkidar Murder Case: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक चौकीदार को शराब तस्करों को जेल भेजने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस ने बुधवार को चौकीदार की हत्या मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दावा किया कि जेल भेजने के प्रतिशोध में शराब तस्करों ने चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दरअसल, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार झमिंद्र राय का शव मंगलवार को सोनवलिया गांव के पास से बरामद किया गया था. राय एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में अपराधियों ने उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. 

बाप बेटे ने बनाई थी हत्या की प्लानिंग

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. दीक्षित ने बताया कि गम्हरिया गांव निवासी सुरेंद्र राय को पुलिस ने अगस्त महीने में शराब के साथ गिरफ्तार किया था. अक्टूबर माह में जेल से बाहर निकलने के बाद उसने बेटे विकेश के साथ मिलकर चौकीदार की हत्या की प्लानिंग बनाई थी. उसे आशंका थी कि चौकीदार राय की सूचना के बाद ही उसकी गिरफ्तारी हुई. इसके बाद वह इससे बदला लेने के फिराक में था. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार की रात झमिंद्र राय एक शादी समारोह से जब लौट रहे थे तब सुरेंद्र राय और उनके पुत्र विकेश कुमार ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी. इस मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने चौकीदार से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त चाकू के अलावा एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है. 

आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग

मंगलवार की देर रात जब पुलिस छापेमारी करने गम्हरिया गांव में पहुंची, तब विकेश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें विकेश को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. एसपी दीक्षित ने कहा कि न्यायालय में शीघ्र ही चार्जशीट सौंपते हुए स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए पुलिस की ओर से अनुशंसा की जाएगी और जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: JDU ने भी मिलाए उपराष्ट्रपति के सुर में सुर, केंद्र सरकार को दे दी CM नीतीश से सीख लेने की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget