एक्सप्लोरर

Bihar Election: चिराग पासवान बोले- सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है एलजेपी

चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. लेकिन हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव की तारीखों के एलान से पहले गठबंधन में सहयोगी पार्टियों ने एक दूसरे को बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान वैसे तो एनडीए के सहयोगी हैं, लेकिन बीते कुछ समय से वो लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर हमलावर रहते हैं.

अब अपने एक और बयान से चिराग पासवान ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल, चिराग पासवान कोरोना के हालातों के मद्देनजर लगातार चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर ही जब उनसे सवाल पूछा गया कि आप चुनाव से कतरा क्यों रहे हैं? इसको लेकर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. लेकिन हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं. हम जानबूझकर लोगों को मौत के मुंह में नहीं डाल सकते हैं.

चुनाव टालने के पक्ष में एलजेपी

बता दें कि इससे पहले आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बिहार के सभी दलों से चुनाव पर सुझाव मांगे हैं. इस पर लोक जनशक्ति पार्टी ने आयोग को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है. पार्टी ने लिखा है, कोरोना महामारी इस वक्त विकराल रूप ले चुकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में खासतौर पर अक्टूबर-नवंबर में इसका प्रकोप और बढ़ने की संभावना है. ऐसे समय में हमारी प्राथमिकता लोगों को इस महामारी से बचाने की होगी. इस वक्त चुनाव कराना उचित नहीं क्योंकि इस समय सम्पूर्ण तंत्र का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर होनी चाहिए.

वहीं पत्र में बाढ़ का जिक्र करते हुए पार्टी ने लिखा है कि बिहार का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है. बिहार के 38 में से लगभग 13 जिले पूरी तरह से बाढ़ से ग्रस्त हैं. ऐसे में डब्लूएचओ और आईसीएमआर की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराना अत्यंत कठिन होगा.

ये भी पढ़ें-

ट्विटर पर Paytm हुआ 'Binod', सोशल मीडिया पर आ गई मीम्स की अचानक बाढ़, समझिए क्या है मामला

न्यूजीलैंड में 100 दिन से कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, 14 देशों में 10 हजार से ज्यादा मौतें, क्या है दुनिया में कोरोना का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget