एक्सप्लोरर

Batla House Demolition: बाटला हाउस के लोगों को बड़ी राहत, बुलडोजर एक्शन पर रोक, हटाए गए बैरिकेड

Batla House Demolition News: बाटला हाउस में डीडीए के अवैध निर्माण के नोटिस के खिलाफ लोगों ने कोर्ट का रुख किया था, जहां से राहत मिली है. इससे इलाके में तनाव कम हुआ है.

Delhi Batla House Demolition: दिल्ली के बाटला हाउस में दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से जारी बुलडोजर एक्शन के नोटिस के बाद इलाके में तनाव का माहौल था. लेकिन, अब स्थिति कुछ शांत होती नजर आ रही है. डीडीए ने खसरा नंबर 279 पर बने घरों को अवैध बताते हुए 15 दिनों में खाली करने का नोटिस जारी किया था. इस नोटिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट और साकेत कोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें राहत मिली है.

खसरा नंबर 279 में कुल 34 बीघा जमीन है, जिसमें से केवल 2 बीघा और 10 बिस्वा पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सभी संपत्तियां अवैध नहीं हैं. डीडीए के नोटिस में स्पष्टता की कमी है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को फिलहाल हटा लिया है, जिससे इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो रही है.

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा

दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई का सिलसिला कई इलाकों में जारी है. हाल ही में अशोक विहार, वजीरपुर, मद्रासी कैंप और कालकाजी के भूमिहीन कैंप में झुग्गियों को तोड़ा गया. इन कार्रवाइयों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. 'आप' का कहना है कि बीजेपी ने 'जहां झुग्गी, वहां मकान' का वादा किया था, लेकिन अब लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार पुनर्वास योजना के तहत झुग्गीवासियों को पक्के मकान दे रही हैं. उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. बाटला हाउस के निवासियों को कोर्ट से मिली राहत ने फिलहाल बुलडोजर की तलवार को टाल दिया है, लेकिन मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget