एक्सप्लोरर

Bastar: नक्सल प्रभावित बस्तर में हो रही काजू की बंपर पैदावार, हजारों परिवारों के लिए आय का बना जरिया

Chhattisgarh News: बस्तर में काजू की खेती यहां ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया बना हुआ है. यहां हर साल 50 हजार क्विंटल से ज्यादा का पैदावार हो रहा है.

Bastar News:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का बस्तर (Bastar) अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां मिलने वाली वन संपदाओं के लिए भी पूरे देश में जाना जाता है. आदिवासी बाहुल क्षेत्र बस्तर में आदिवासियों के मुख्य आय का स्रोत भी यहां के जंगलों में मिलने वाले वनोपज है. लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण इन वन संपदा पर ही आश्रित हैं और उनके मुख्य आय का जरिया भी वन संपदा है. खासकर बस्तर में ईमली, महुआ, टोरा, कोदो, कुटकी, रागी और काजू (Cashew Nut) की बड़ी मात्रा में पैदावार होती है.

बस्तर जिले का बकावंड ब्लॉक काजू के प्लांटेशन क्षेत्र के लिए ही जाना जाता है. बस्तर के वन संपदा में काजू सबसे महत्वपूर्ण फलदार वृक्षों में से एक है, खास बात यह है कि बस्तर का काजू ठोस और ज्यादा स्वादिष्ट होने की वजह से इसकी डिमांड पूरे देश विदेश में है. लाल आतंक के गढ़ कहे जाने वाले बस्तर में इन दिनों आदिवासी बड़े पैमाने पर काजू की खेती कर रहे हैं. मेवों का राजा कहे जाने वाले काजू की महक और स्वाद से पूरा इलाका आबाद हो रहा है, यहां के काजू की प्रसिद्धि अब छत्तीसगढ़ से निकलकर देश दुनिया में फैलने लगी है ,जिसके बाद यहां के आदिवासी काजू की खेती की ओर रुख कर रहे हैं.

5-6 साल में तैयार होते हैं काजू के पेड़
 बकावंड ब्लॉक में ही मौजूद दशापाल पंचायत में 20 साल पहले 3 एकड़ की जमीन में काजू का प्लांटेशन किया गया था और 5 से 6 साल में काजू के पौधे पेड़ बनकर तैयार हो गए हैं और इसमें काजू फल भी होने लगे हैं. इस गांव के सरपंच ने बताया कि बस्तर में काजू प्लांटेशन के लिए मिट्टी और आबोहवा सही होने से अधिकतर ग्राम पंचायत में काजू के प्लांटेशन किए जाते हैं. तोड़े गए काजू के फलों को 100 से 120 रुपए प्रति किलो हिसाब से बेचा जाता है. सरपंच का कहना है कि शासन प्रशासन अगर किसानों को प्रोत्साहित करें तो ज्यादा से ज्यादा बस्तर के किसान अपने निजी भूमि में काजू का प्लांटेशन कर सकते हैं और उन्हें इससे अच्छी कमाई भी होगी और ग्रामीणों को और भी फायदा मिलेगा.

10 हजार परिवार उत्पादन में जुटा
डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की तरफ से क्षेत्र में काजू के अच्छे पैदावार के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लांटेशन किया जा रहा है, और इसके लिए वन विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी विभाग और मनरेगा के तहत भी प्लांटेशन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बकावंड ब्लॉक में प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाया गया है, जहां स्थानीय महिला स्व सहायता  समूह के जरिए काजू का प्रोसेसिंग किया जा रहा है और उसके बाद इसे बस्तर काजू के नाम से पैकेजिंग कर मार्केट में बेचा जा रहा है. हर साल 50 हजार  क्विंटल से ज्यादा काजू का उत्पादन हो रहा है. खास बात यह है कि बस्तर में काजू उत्पादन में 10 हजार परिवार जुड़े हैं और हर परिवार को औसतन 10 हजार रुपये की कमाई होती है.

य़े भी पढ़ें- CG PSC Result 2022: छत्तीसगढ़ में पीएससी 2022 का रिजल्ट जारी, रायगढ़ की सारिका मित्तल स्टेट टॉपर, टॉप 10 में 6 बेटियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget