एक्सप्लोरर

अयोध्याः बाबरी विध्वंस मामले में कल आएगा फैसला, नहीं मौजूद होंगे महंत नृत्य गोपाल दास, ये है वजह

बाबरी विध्वंस मामले में कल फैसला आएगा. हालांकि, इस दौरान महंत नृ्त्य गोपाल दास मौजूद नहीं रहेंगे. उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

अयोध्या, एबीपी गंगा। बाबरी विध्वंस केस में आरोपी नृत्य गोपाल दास फैसले के दिन लखनऊ की विशेष अदालत में मौजूद नहीं रहेंगे. 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी विध्वंस केस में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बनाया है. नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. इसलिए वह कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. कोर्ट भी सब तरह से समझदार है और सब समझती है.

नृत्य गोपाल दास बाबरी विध्वंस के आरोपी ही नहीं है बल्कि मौजूदा समय में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं. अभी हाल में कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां से उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए वापस अयोध्या लाया गया था. उसी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है और वह किसी से मिल भी नहीं रहे हैं.

ये बताई वजह उनके उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा, 'महाराज जी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है. इसलिए वह कहीं नहीं जाएंगे. उनका जाना आवश्यक नहीं है. शासन- प्रशासन का भी निर्देश है कि महाराज जी अभी कहीं नहीं जाएंगे. डॉक्टर लगातार देखने आ रहे हैं. इलाज कर रहे हैं. इसलिए महाराज जी का जाना अभी उचित नहीं है. कोर्ट भी सब तरह से समझदार है और सब समझती है.'

कल आएगा फैसला गौरतलब है कि बाबरी विध्वंस केस में सीबीआई की विशेष अदालत 28 वर्ष बाद कल फैसला सुनाएगी. अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा दिया था. इस मामले में अब तक कुल 351 गवाहों की पेशी हुई है. इसके अलावा 600 दस्तावेज भी साक्ष्य के रूप में पेश किए गए हैं. इस मामले में दोषी बनाए गए 49 लोगों में से 17 की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ेंः

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत, प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कही ये बात हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, बिना इजाज़त वालों को नहीं मिलेगी एंट्री 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget