एक्सप्लोरर

Amit Shah MP Visit: आज से दो दिवसीय एमपी दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक रूट में रहेगा ये बदलाव

Amit Shah Bhopal Visit: गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल, बीजेपी प्रदेश कार्यालय, भदभदा चौराहे से 3 किलोमीटर के दायरे में कुछ पाबंदिया लगाई गई हैं.

MP News: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. शाह आज राजधानी भोपाल आ रहे हैं. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जेड प्लस सुरक्षा के साथ ही राजधानी के 1200 जवानों पर रहेगी.

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एहतियातन अगले दो दिन तक कार्यक्रम स्थल, भाजपा प्रदेश कार्यालय, होटल ताज, भदभदा चौराहे से 3 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून या अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के उड़ने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. वहीं राजधानी भोपाल का ट्रैफिक रूट भी बदला रहेगा.

परेशानियों से बचने के लिए देखें ट्रैफिक रूट

शाम 5.30 बजे से इंदौर, उज्जैन की यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसी तरह राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी. रजागढ़ ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास से गांधीनगर तिराहा, करौंद, बेस्टप्राईज तिराहा, जेपीनगर तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ जा सकेंगी.

सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यवसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का रोशनपुरा चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलीटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा, मालवीय नगर, अंकुर स्कूल, लिंक रोड नंबर-1, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सुभाष स्कूल, महावीर द्वार, मानसरोवर तिराहा तक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. 

भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुडक़र, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सडक़, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे. नए शहर से प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे.

रोशनपुरा चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलीटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा, मालवीय नगर, अंकुर स्कूल, लिंक रोड-1, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सुभाष स्कूल, महावीर द्वार, मानसरोवर तिराहा तक आवागमन के दौरान मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा.

इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पर डालें एक नजर

नए भोपाल से पुराने भोपाल शहर जाने के लिए लिली चौराहा, काली मंदिर तलैया से बुधवारा, मोती मस्जिद, रायन मॉकेट एवं काली मंदिर तलैया से हमीदिया रोड की ओर आवागमन कर सकेंगे. बैरागढ़ एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुडक़र, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सडक़, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे. सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़, रातीबढ़, झागरिया होकर आवागमन कर सेकेंगे.

एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए रूट

इधर 7.30 से 8.00 बजे के मध्य लालघाटी से स्टेट हेंगर चौराहे की ओर सामान्य वाहन जीप, काप दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: MP Elections 2023: एमपी में भी सिलेंडर के दाम होंगे 500 रुपये? चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक लगा सकती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, UCC के खिलाफ जमीयत ने पास किए प्रस्ताव
मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, UCC के खिलाफ जमीयत ने पास किए प्रस्ताव
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget