एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, 24 घंटों में सामने आए 4603 नए केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 50 लोगों की मौत हुई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी लगातार फैल रही है. बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 4603 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, 50 और मौतों के साथ बृहस्पतिवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2280 हो गया है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4603 नए केस सामने आए है. 49,709 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

प्रसाद ने बताया कि 88,786 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 2280 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 87,214 सैम्पल जांचे गए. अब तक कुल 35, 01, 127 सैम्पल की जांच की जा चुकी है. पूल टेस्टिंग के माध्यम से बुधवार को ही पांच-पांच सैम्पल के 2990 पूल लगाये गए, जिनमें से 435 पॉजिटिव पाए गए जबकि, दस-दस पूल के 179 सैम्पल लगाए गए, जिनमें से 29 पॉजिटिव निकले.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहकर कुल 22,408 लोग अपना इलाज करा रहे हैं. अब तक 43,101 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं. इनमें से 20,398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुछ और लोगों को छुट्टी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है. प्रसाद ने बताया कि निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार पर 1653 लोग इलाज करा रहे हैं जबकि सेमी पेड एल-1 प्लस सुविधाओं में 186 लोगों का इलाज चल रहा है.

यूपी में बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, 24 घंटों में सामने आए 4603 नए केस

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु एप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 8,76,982 ऐसे लोगों को फोन किया जा चुका है, जिन्हें आरोग्य सेतु से अलर्ट आए हैं. प्रसाद ने बताया कि 54,919 इलाकों में अभी तक निषिद्ध क्षेत्र के दृष्टिकोण से निगरानी का कार्य किया गया है और 1,70,65,403 घरों में 8,58,86,280 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है.

यह भी पढ़ें:

नोएडा में कोरोना संक्रमण के 56 नए केस, 43 लोगों की हो चुकी है मौत

आगरा में लगातार फैल रहा है कोरोना का संक्रमण, 102 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget