एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में अगले महीने होगी इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, इस टीम का दौरा हुआ कंफर्म

कोरोना वायरस को काबू करने में विश्व स्वास्थ्य सगंठन ने पाकिस्तान के काम की सराहना की है. अब पाकिस्तान में अगले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी भी होने जा रही है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. पिछले 6 महीने में सिर्फ इंग्लैंड ही ऐसा देश है जहां क्रिकेट सीरीज का आयोजन हो पाया है. लेकिन अगले महीने से कुछ और देशों में क्रिकेट की वापसी हो सकती है. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अक्टूबर में टेस्ट सीरीज होनी है. वहीं पाकिस्तान में भी अगले महीने से ही इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी.

जिम्बाब्वे की सरकार ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को पुरुष क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने को अपनी मंजूरी दे दी है. जिम्बाब्वे को अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर लिमिटिड ओवरों की सीरीज खेलनी है.

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने ट्विटर के जरिए टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने की जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा, "जिम्बाब्वे की सरकार ने अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट को अपनी मंजूरी दे दी है."

जिओ सुपर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे को पाकिस्तान दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है और ये मैच मुल्तान में 30 अक्टूबर, एक नंबर और तीन नवंबर को खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे को इसके बाद रावलपिंडी में सात, आठ और 10 नवंबर को टी 20 मैच खेलने हैं. पिछले पांच वर्षो में जिम्बाब्वे का यह दूसरा पाकिस्तान दौरा होगा.

पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत

जिम्बाब्वे का कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान के दौरे पर आना पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है. पाकिस्तान में 2009 बम धमाके के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट बुरी तरह से प्रभावित है. हालांकि पिछले साल श्रीलंका और इस साल बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा किया. ऐसे में संभावना है कि बांग्लादेश भी पाकिस्तान की जमीन पर टेस्ट चैंपियनशिप का अपना एक मैच जल्द ही खेल सकती है.

IPL 2020: ट्विटर पर लगी हार्दिक पांड्या की 'क्लास', मजाकिया वीडियो और मीम हुए वायरल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार कौन?
IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार कौन?
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
KKR का हो गया बेड़ा गर्क, हर्षित राणा के बाद एक और खूंखार गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर
KKR का हो गया बेड़ा गर्क, हर्षित राणा के बाद एक और खूंखार गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान का बड़ा दांव, 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, हैरान रह गई दुनिया!
जंग के बीच ईरान का बड़ा दांव, 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, हैरान रह गई दुनिया!
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
Exclusive: पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, चीन और पाकिस्तान की बढ़ जाएगी धुकधुकी!
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, पाकिस्तान की बढ़ेगी धुकधुकी!
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
Embed widget