एक्सप्लोरर

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट के क्रिप्टिक मैसेज का भी किया खुलासा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: तलाक के चार महीने बाद युजवेंद्र चहल ने अपने और पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबर इस साल सोशल मीडिया पर छाई रही थी. दोनों ने 2020 में शादी की थी, लेकिन पांच साल के भीतर ही उनका रिश्ता टूट गया. अब भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने दर्द, मानसिक हालात और अफवाहों पर बेबाक जवाब दिया है.

“मैंने कभी धोखा नहीं दिया” -  चहल

पॉडकास्ट में बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने साफ कहा कि उनके और धनश्री के रिश्ते में जो भी हुआ, उसमें उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया. उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया है. जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मैं वफादारी में यकीन करता हूं. मैंने हमेशा दूसरों को महत्व दिया है और खुद से ज्यादा अपने रिश्तों की परवाह की है."

क्रिप्टिक टी-शर्ट पर चहल की सफाई

चहल ने अपने तलाक वाले दिन पहनी गई 'क्रिप्टिक मैसेज वाली टी-शर्ट' को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं था, और वो किसी तरह का कोई इशारा नहीं देना चाहते थे. उन्होंने बस उस समय खुद को संभालने की कोशिश की और जब तक तलाक फाइनल नहीं हो गया, तब तक चुप रहना ही बेहतर समझा.

रिश्ते को आखिरी वक्त तक निभाने की कोशिश

चहल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने और धनश्री ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया था और यह तय किया था कि जब तक सब कुछ पूरी तरह से फाइनल नही  हो जाता है, वे इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे. उन्होंने कहा,  “हम चाहते थे कि जब तक सब कुछ फाइनल न हो जाए, हम एक सामान्य कपल की तरह सोशल मीडिया पर व्यवहार करें ताकि किसी को शक न हो और चीजें ज्यादा खराब न हों”

मेंटल हेल्थ पर भी बोले चहल

पर्सनल स्ट्रगल्स के बीच चहल ने अपने मेंटल हेल्थ को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि पर्सनल लाइफ में तनाव के बावजूद उन्होंने अपने आप को संभाला और बिना किसी पर आरोप लगाए पूरी प्रक्रिया को शांति से पूरा किया. उन्होंने यह भी कहा की, "मेरे दो बहनें हैं, मैं जानता हूं कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है. लोगों को बिना पूरी जानकारी के दूसरों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए."

सोशल मीडिया पर उड़ी थी अफवाहें

तलाक की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने चहल पर धोखा देने का आरोप लगाया था, जबकि कुछ लोगों ने धनश्री को भी ट्रोल किया. इस पर चहल ने कहा,  “लोग बिना सच्चाई जाने जो मन में आता है, बोल देते हैं. किसी के साथ देख लेने भर से आप किसी का नाम किसी के भी साथ जोड़ नहीं सकते.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget