एक्सप्लोरर

युवराज ने सचिन से कहा- आपने बहुत रिकॉर्ड तोड़े हैं इस बार ये 'किचन 100' चैलेंज का रिकॉर्ड तोड़ कर दिखाओ

अपने नए वीडियो में युवराज सिंह अपने घर के किचन में दिख रहे हैं. उन्होंने अपने आंखों पर काली पट्टी बांध रखी है और वो एक हाथ में बेलन लेकर उससे टेनिस गेंद को नॉक कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने सचिन को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट कर दिया.

युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के बीच क्रिकेट के मैदान पर कुछ यादगार साझेदारियां हुईं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की चौथी पारी में 163 रन की अटूट साझेदारी थी, जिसने 2008 में 387 रन का पीछा करने में मदद की थी. दोनों ने क्रिकेट को तो अलविदा कह दिया लेकिन ये सुनिश्चित किया कि उनकी साझेदारी लंबे वक्त तक रहे. सचिन तेंदुलकर द्वारा नॉक दी बॉल की चुनौती पूरी करने के बाद रविवार को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने दिग्गज क्रिकेटर को बेलन (रोलिंग पिन) और टेनिस बॉल के साथ रसोई में बिना कोई ब्रेक लगाए शतक बनाने की चुनौती दी.

युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसके जरिए उन्होंने सचिन को ये नई चुनौती दी.

अपने नए वीडियो में युवराज सिंह अपने घर के किचन में दिख रहे हैं. उन्होंने अपने आंखों पर काली पट्टी बांध रखी है और वो एक हाथ में बेलन लेकर उससे टेनिस गेंद को नॉक कर रहे हैं. टेनिस गेंद को नॉक करते हुए वो कह रहे हैं कि सचिन पाजी अब हम चैलेंज के अगले स्टेज पर चलते हैं. मैदान पर तो आपने काफी शतक लगाए हैं, लेकिन अब वक्त है किचन में सेंचुरी लगाने का. अब मेरा तो ये शतक पूरा हो गया, लेकिन अब आपकी बारी है. इस वीडियो के आखिर में वो कहते हैं कि आखिर में मैं गुरु का ही शिष्य हूं.

इसके अलावा युवराज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मास्टर आपने क्रिकेट के मैदान पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, लेकिन अब बारी है किचन में मेरे बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ने की. सॉरी मैं पूरी वीडियो शेयर नहीं कर रहा हूं क्योंकि 100 काउंट करते-करते ये काफी लंबा हो गया है. आशा करता हूं आप किचन का कोई और सामान नहीं तोड़ेंगे.

बता दें कि इससे पहले युवराज ने हरभजन, रोहित और सचिन को नॉक दी बॉल चैलेंज दिया था जिसे रोहित और सचिन ने किया था लेकिन सचिन का अंदाज कुछ अलग ही था. सचिन ने आंख पर पट्टी बांध कर इस चैलेंज को पूरा किया था और युवराज को इसे पूरा करने के लिए कहा था. जहां अब युवराज ने सचिन को एक बार फिर एक नया चैलेंज दे दिया लेकिन इस बार आंख पर पट्टी बांध कर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget