एक्सप्लोरर

धोनी के भविष्य पर पूछा गया सवाल तो चयनकर्ताओं पर भड़के युवराज सिंह, जानिए क्या कहा

युवराज सिंह से जब धोनी के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो वह चयनकर्ताओं पर भड़क गए. उन्होंने कहा हमे बेहतर चयन समिति की जरूरत है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. युवराज जितने मशहूर अपनी बल्लेबाजी को लेकर रहे हैं उतने ही मशहूर अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर भी हैं. अब एक बार फिर युवराज अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल युवराज ने टीम इंडिया के मौजूदा चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है.

युवराज सिंह साफ-साफ शब्दों में कहा है कि हमें बेहतर चयन समिति की जरूरत है. युवराज सिंह ने कहा,'' जब चयनकर्ता 15 खिलाड़ियों का चुनते हैं तो ऐसी बातें आती है कि जिन 15 खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है उनका क्या होगा. मेरी समझ में चयनकर्ताओं की समझ आधुनिक क्रिकेट को लेकर उस स्तर पर नहीं है जैसी होनी चाहिए.''

युवराज ने आगे कहा,'' मैं हमेशा खिलाड़ियों का साथ देता हूं, उनका समर्थन करता हूं. आप किसी खिलाड़ी के बारे में नाकारात्मक सोचकर रखकर स्थिति को सही नहीं कर रहे.'' उन्होंने आगे कहा,'' आपके असली चरित्र का पता तभी चलता है जब आप किसी खिलाड़ी का साथ तब देते हैं जब समय उसका साथ नहीं देता हैं.''

दरअसल युवराज सिंह ने ये बातें धोनी के संन्यास के अटकलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही. विश्व कप में स्लो बैटिंग के बाद से ही धोनी के संन्यास की अटकलों को हवा मिल रही है. इसी बीच चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने हाल में ही कहा था कि वह आगे बढ़ गए हैं और अब रिषभ पंत पर मेहनत कर रहे हैं. युवराज का जवाब एमएसके प्रसाद के इसी बयान के खिलाफ नजर आ रहा है.

बता दें कि युवराज इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब अबूधाबी में शुरू होने वाले टी-10 लीग में हिस्सा लेने वाले हैं. यह लीग 15 नवंबर को शुरू होगा.

युवराज सिंह की पत्नी हेजल के लिए फरिश्ता बनकर आईं इरा खान, ऐसे की मदद

एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते दिखेंगे युवराज सिंह, इस टूर्नामेंट में खेलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget