एक्सप्लोरर

अगर विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो एक बार बाबर आजम को भी जरूर देखें, वो लाजवाब हैं: टॉम मूडी

टॉम मूडी ने विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर कहा कि, विराट कोहली तो शानदार हैं ही लेकिन एक बार सभी को बाबर आजम की भी बल्लेबाजी देखनी चाहिए. वो जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में आनेवाले समय में वो चमत्कार कर सकते हैं.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का मानना ​​है कि पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ बाबर आज़म एक स्पेशल टैलेंट हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में मजा आता है. वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप और क्रिकेट विश्लेषक फ्रेडी वाइल्ड के साथ पिच साइड एक्सपर्ट्स पॉडकास्ट पर बोलते हुए मूडी ने कहा कि बाबर अगले दशक में शीर्ष पांच टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल होंगे.

मूडी ने कहा कि, “ बाबर पिछले कुछ सालों में बेहतरीन तरीके से उभरे हैं जिसने उन्हें एक स्पेशल बल्लेबाज बना दिया है. हमने इस बारे में बात की, कि विराट कोहली का एक बल्लेबाज के रूप में आंख का कनेक्शन कितना अच्छा है. अगर आपको लगता है विराट कोहली की बल्लेबाजी बेहतरीन है, तो एक बार बाबर आज़म के बल्ले पर भी एक नज़र डालें. मेरे भगवान, वह कुछ खास है, ”

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि अगले पांच से दस वर्षों में, वह निश्चित रूप से आपके शीर्ष पांच (दशक के बल्लेबाजों) में होगा."

हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने स्वीकार किया कि फिलहाल आज़म के आंकड़े उन्हें शीर्ष पांच वर्तमान बल्लेबाजों में रखना मुश्किल बनाते हैं. "मुझे लगता है, अगले 5-10 वर्षों में, वह आपके टॉप 5 लिस्ट में होगा. भले ही उन्होंने 26 मैच खेले हों, लेकिन उन मैचों में से आधे में उन्हें पाकिस्तान के लिए मुख्य बल्लेबाजी लाइन का हिस्सा भी नहीं माना गया था.

मूडी ने कहा कि घर से दूर वह केवल 37 के औसत पर हैं और घर में उनका औसत 67 है. लेकिन हमें इस पर विचार करना होगा कि उन्होंने शायद ही घर से दूर खेला हो और उनमें से बहुत से मैच उनके करियर के शुरुआती दौर में थे.

बता दें कि आजम आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में वर्तमान में स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, मार्नस लाबुशेन और केन विलियमसन से नीचे पांचवें स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget