एक्सप्लोरर

Year Ender: मुश्किलों को पीछे छोड़, साल 2019 में धमाकेदार वापसी करने वाले चैंपियन खिलाड़ी

साल 2019 में बेहतरीन वापसी के साथ ही इन चैंपियन खिलाड़ियों ने एक बार फिर ये साबित किया कि क्यों सालों से उन्हें चैंपियन कहा जाता है?

साल 2019 खत्म होने वाला है...ये साल यूं तो बहुत से खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा...लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने खेल की दुनिया में शानदार वापसी की... इस बेहतरीन वापसी के साथ ही इन चैंपियन खिलाड़ियों ने एक बार फिर ये साबित किया कि क्यों सालों से उन्हें चैंपियन कहा जाता है? चलिए आपको मिलवाते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों से...

स्टीव स्मिथ और वॉर्नर

मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टैंपरिंग की. बॉल टैंपरिंग के विवाद ने इन चैंपियन खिलाड़ियों की साख पर ऐसा बट्टा लगाया कि एक साल तक सजा के तौर पर उन्हें क्रिकेट के इस खेल से ही बैन कर दिया गया. इस बदनामी के बाद सभी के जेहन में ये बात था कि क्या ये दोनों खिलाड़ी वापसी पर फिर से चैंपियन वाली अपनी साख को बरकरार रख पाएंगे? डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने इन सभी सवालों के जवाब दिए और वो भी मुंह से नहीं बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से. वर्ल्ड कप 2019 के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो उन्होंने फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वही छाप छोड़ी, जो उनकी पहचान थी. वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 71.88 के औसत से 647 रन बनाए तो वहीं वर्ल्ड कप के तुरंत बाद शुरू हुई एशेज सीरीज पर स्मिथ ने अपना नाम लिखा. स्मिथ का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज में जमकर बरसा.

राफेल नडाल

स्पिन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का चोटों से पुराना नाता रहा है. लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे उन्हें चोटों से उबरने में अब उन्हें ज्यादा समय लगने लगा है. साल 2018 के अंत में नडाल के पेट की मांसपेशियों में चोट आई और फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत से पहले उनकी बाईं जांघ में खिंचाव आ गया. हालांकि समय रहते वो उबर गए और ऑस्ट्रेलियन ओपन में उपविजेता बनें. इसके बाद वो अपनी हिप इंजरी से जूझे लेकिन अपने पसंदीदा ग्रैंड स्लैम 'फ्रेंच ओपन' से पहले वो पूरी तरह से फिट हो गए और अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर बनाते हुए उन्होंने 12वीं बार ये खिताब अपने नाम किया.

एंडी मरे

टेनिस के लिए यह सबसे सुनहरा दौर ही कहा जाएगा, जब रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे तीन-तीन सर्वकालिक महान खिलाड़ी एक ही दौर में खेल रहे हों. ऐसे दौर में एंडी मरे तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक में दो व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर अपनी एक खास पहचान गढ़ी है. लेकिन साल 2017 में हुई हिप इंजरी ने उन्हें सालों से खेल से दूर कर दिया. इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से उन्होंने मैदान पर अपनी वापसी की. इस साल उन्होंने स्टैन वॉवरिंका को मात देकर यूरोपियन ओपन के खिताब पर अपना कब्जा जमाया.

टाइगर वुड्स इस गोल्फर के लिए बीते कुछ साल किसी बुरे सपने जैसे ही बीते. उनकी निजी जिंदगी के किस्सों से मचा तनाव हो या फिर चोटों से जूझना! बीते कुछ साल वुड्स के लिए खराब ही रहे. साल 2017 में उन्हें चौथी बार अपनी कमर की सर्जरी करानी पड़ी. गोल्फ रैंकिंग में वह 1199वें स्थान तक खिसक गए. वुड्स के फैन्स भी मानने लगे थे कि वुड्स के युग का अंत हो गया लेकिन इस 43 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद से हार नहीं मानी और ब्रिटिश ओपन में टॉप 6 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई. लेकिन इस साल (2019) ने उन्हें सबसे बड़ी खुशी तब दी, जब उन्होंने अप्रैल में ऑगस्टा मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget