एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Year Ender 2016: इस वर्ष महिला खिलाड़ियों ने लहराया दुनिया में तिरंगा

नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक में तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखने की बात हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का लोहा मनवाने का जज्बा, इस साल भारतीय महिलाएं विश्व खेल जगत में भारत का मस्तक ऊंचा रखने में अपने साथी पुरुष खिलाड़ियों से कहीं आगे रहीं. भारत को इस साल रियो ओलम्पिक में सिर्फ दो पदक मिले और ये दोनों पदक देश को महिला खिलाड़ियों ने ही दिलाए. बैडमिंटन में पी. वी. सिंधु ने पहली बार देश को रजत पदक दिलाया. वह किसी भी ओलम्पिक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं. वहीं ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत के पदक के इंतजार को महिला पहलवान साक्षी मलिक ने खत्म किया. साक्षी ने कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया और ओलम्पिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं. रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली एक भारतीय महिला खिलाड़ी ऐसी भी रहीं, जिन्होंने पदक जीतने बिना पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया. जिम्नास्टिक्स में पहली बार ओलम्पिक में भारत की दावेदारी पेश कर रहीं दीपा कर्माकर ने फाइनल तक का सफर तय किया और बेहद मामूली अंतर से वह पदक से चूक गईं. Year Ender 2016: इस वर्ष महिला खिलाड़ियों ने लहराया दुनिया में तिरंगा त्रिपुरा के एक छोटे से गांव से ओलम्पिक के फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने जिम्नास्टिक्स में वह कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर रियो ओलम्पिक में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं. ओलंपिक में 52 साल बाद कोई भारतीय जिमनास्ट फाइनल तक पहुंचने में सफल रहा. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट भी बनीं. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ओलम्पिक की इन महिला विजेताओं को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा. भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी इस वर्ष सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ. देश की महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में प्रवेश किया. वे जीत के सूखे को खत्म नहीं कर पाईं लेकिन उनका ओलम्पिक में प्रवेश का प्रयास सफल रहा. लेकिन ओलम्पिक की असफलता ने भारतीय महिला हॉकी टीम का हौसला नहीं तोड़ा और उन्होंने पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. गोल्फ के क्षेत्र में भी भारत की बेटी ने नया कारनामा कर दिखाया. अदिति अशोक ओलम्पिक में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा उन्होंने इस साल हीरो महिला इंडियन ओपन खिताब भी जीता और इस प्रक्रिया में वह एक लेडीज यूरोपीयन टूर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. Year Ender 2016: इस वर्ष महिला खिलाड़ियों ने लहराया दुनिया में तिरंगा अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाकर जिंदगी में आगे बढ़ने वाली दीपा मलिक ने इस साल रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीत दिखा दिया कि कोशिश करने वाले कभी नहीं हारते. मलिक ने रियो पैरालम्पिक की गोला फेंक स्पर्धा (एफ 53) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 4.61 मीटर दूर गोला फेंक रजत पदक हासिल किया. इस जीत के साथ ही वह पैरालम्पिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं. दीपा दो बच्चों की मां हैं और उनके पति सेना में अधिकारी हैं. कमर से नीचे लकवाग्रस्त दीपा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी रीढ़ की हड्डी में एक ट्यूमर था जिसे 1999 में ऑपरेशन के जरिए हटाया गया. हालांकि 31 सर्जरी के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में 183 टांके लगे और इसके बाद छह वर्षो तक वह व्हीलचेयर पर रहीं. लेकिन छह वर्षो के बाद उन्होंने पैरा-खेलों की ओर रुख किया और आज वह देश की बेहद सफल पैरा-खिलाड़ियों में शुमार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Victoria Squad: इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ठुकराया कॉन्ट्रैक्ट, 15 साल बाद मैक्सवेल भी बाहर
Victoria Squad: इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ठुकराया कॉन्ट्रैक्ट, 15 साल बाद मैक्सवेल भी बाहर
DC vs CSK मैच की पिच रिपोर्ट, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए
DC vs CSK मैच की पिच रिपोर्ट, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए
बंगाल में BJP की जीत पर ये क्या बोल गए LSG के मालिक संजीव गोयनका, X पर लिखा पोस्ट वायरल
बंगाल में BJP की जीत पर ये क्या बोल गए LSG के मालिक संजीव गोयनका, X पर लिखा पोस्ट वायरल
LSG VS MI: लखनऊ की हार पर ये क्या बोल गए कप्तान ऋषभ पंत, कहा- 'खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि...'
LSG VS MI: लखनऊ की हार पर ये क्या बोल गए कप्तान ऋषभ पंत, कहा- 'खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि...'

वीडियोज

West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बर्दाश्त नहीं करेंगे...' ईरान के ड्रोन अटैक में तीन भारतीय हुए घायल तो गुस्से में भारत, जारी की चेतावनी
'बर्दाश्त नहीं करेंगे...' ईरान के ड्रोन अटैक में तीन भारतीय हुए घायल तो गुस्से में भारत, जारी की चेतावनी
Punjab Politics: 'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में
Monday BO: मंडे को 'राजा शिवाजी' ने मारी बाजी, रेंग रही 'एक दिन', 'पैट्रियट' का भी बुरा हाल, जानें- 'भूत बंगला'- 'धुरंधर 2' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'राजा शिवाजी' ने मारी बाजी, 'एक दिन'-'पैट्रियट' का भी बुरा हाल, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
अपनी फसल में वैल्यू एडिशन कर बनाओ ब्रांड, किसान ऐसे शुरू कर सकते हैं डायरेक्ट सेलिंग
अपनी फसल में वैल्यू एडिशन कर बनाओ ब्रांड, किसान ऐसे शुरू कर सकते हैं डायरेक्ट सेलिंग
Embed widget