एक्सप्लोरर

Happy Birthday John Cena: रिंग में घुसकर पहले सैल्यूट, फिर सबकी धुलाई करने वाला WWE सुपरस्टार

WWE के सबसे बड़े नामों में से एक जॉन सीना ने 2002 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. उसके बाद से अब तक सबसे ज्यादा 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड जॉन सीना के नाम है.

शानदार म्यूजिक के साथ तेजी से दौड़ते हुए रिंग में एंट्री. रिंग में घुसते ही पहले अपनी कैप और फिर अपनी टी-शर्ट फैंस के बीच फेंकना. उसके बाद ऑडिटोरियम में बैठे फैंस को सैल्यूट और फिर अपने विरोधी की धुनाई. कुछ यही स्टाइल रहा है वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्लूडब्लूई के सुपरस्टार जॉन सीना का.

प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म डब्लूडब्लूई के सबसे चहेते रेसलर्स में से एक जॉन सीना का आज 43वां जन्मदिन है. पूर्वी अमेरिकी के मैसाच्युसेट्स में जन्मे सीना ने 2002 में WWE (तब WWF) के मेन रोस्टर में मशहूर रेसलर कर्ट एंगल के खिलाफ मैच से अपना डेब्यू किया.

अपने करियर में अब तक जॉन सीना 1,300 से ज्यादा मैच में उतर चुके हैं. जॉन सीना ने 18 साल के अपने अब तक के करियर में सबसे ज्यादा 16 बार WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता है, जो इसके इतिहास में हॉल ऑफ फेम में शामिल रिक फ्लेयर के बराबर है. इसके अलावा भी सीना ने 5 बार युनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हैं.

लंबे समय तक 'फैन फेवरिट'

‘एटीट्यूड एडजस्टमेंट’ और ‘STF’ जैसे अपने फिनिशिंग मूव से अपने विरोधियों को धराशायी करते रहे. WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक द रॉक की तरह की जॉन सीना भी लंबे समय तक रिंग में ‘फैन फेवरिट’ रहे.

रैंडी ऑर्टन, एज, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक जैसे सुपरस्टार रेसलरों के साथ जॉन सीना की लंबे समय तक राइवलरी रही और इनके खिलाफ सीना ने सबसे ज्यादा फाइट लड़ीं.

रिंग के साथ फिल्मों में भी जलवा

लेकिन सीना सिर्फ रेसलिंग रिंग तक ही सीमित नहीं हैं. WWE के कई स्टार्स की तरह ही सीना भी हॉलीवुड की पसंद रहे हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. अपने स्टाइल के मुताबिक ही सीना ज्यादातर एक्शन फिल्मों मे ही रोल निभाते रहे हैं.

फैन फेवरिट होने के कारण ही सीना WWE के मेन फेस बने रहे और WWE की फिल्म यूनिट WWE स्टूडियोज ने भी इसका फायदा उठाकर 3 फिल्मों में सीना को मुख्य भूमिका में रखा. सीना अभी तक – द मरीन, ट्वेल्व राउंड्स, लेजेंडरी, ट्रेनरैक, बंबलबी, फ्रेड-द मूवी- जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget