एक्सप्लोरर

विश्व कप से फीफा को होगी 53 अरब 40 करोड़ रूपये की कमाई

उपविजेता टीम को 189 करोड़ रूपये मिलेंगे जबकि तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 162 करोड़ रूपये का पुरस्कार मिलेगा.

नई दिल्ली: फुटबॉल के महाकुंभ-विश्व कप से इस खेल की नियामक संस्था-फीफा को कुल 53 अरब 40 करोड़ रूपये की कमाई होगी लेकिन इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा फीफा को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि के रूप में देना होगा. आंकड़ों के मुताबिक फीफा ने इस साल विजेता टीम को 2 अरब 56 करोड़ रूपये देने का फैसला किया है. उपविजेता टीम को 189 करोड़ रूपये मिलेंगे जबकि तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 162 करोड़ रूपये का पुरस्कार मिलेगा.

यही नहीं, चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 148 करोड़ रूपये मिलेंगे. इसके अलावा क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीमों को 108 करोड़ रूपये तथा अंतिम-16 में पहुंचने वाली टीमों को 81 करोड़ रूपये मिलेंगे.

14 जून से रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है. प्रत्येक ग्रुप से दो टीमों नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी. फीफा इस साल 79.1 करोड़ डॉलर पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित कर रहा है. यह रकम ब्राजील में 2014 में हुए पिछले विश्व कप से 21.5 करोड़ अधिक है.

79.1 करोड़ डॉलर में से 40 करोड़ डॉलर टीमों के बीच वितरित किए जाएंगे जबकि बाकी के 39.1 करोड़ डॉलर आयोजकों, उन क्लबों को जिनके खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं और विश्व कप में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को वितरित किए जाएंगे. विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों में से हर टीम को 15 लाख डॉलर मिलेंगे.

क्लबों की बात की जाए तो इस साल विश्व कप से सबसे अधिक कमाई इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी को होने जा रहा है, जिसके 16 खिलाड़ी आठ अलग-अलग देशों के लिए खेलते दिखेंगे. दूसरे क्रम पर रियल मेड्रिड (15) और तीसरे स्थान पर बार्सिलोना (14) है.

विश्व कप से सबसे अधिक लाभ इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लबों को होगा, जिनके कुल 38 खिलाड़ी इस साल रूस में खेलते दिखेंगे. इन क्लबों में सिटी के अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड, टॉटेनहम हॉट्स्पर और चेल्सी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
हर चौथी गेंद पर विकेट, राशिद खान ने क्रिकेट में लिखा नया इतिहास
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे खराब प्रदर्शन, 24 साल में पहली बार हुआ ऐसा
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे खराब प्रदर्शन, 24 साल में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget