एक्सप्लोरर

क्या होगा अगर भारत और न्यूज़ीलैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुल जाए, रिजर्व डे को भी मैच नहीं हो पाए?

आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे हैं. अगर रिजर्व डे को भी बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो टीम इंडिया सीधे फाइनल में दाखिल हो जाएगी.

मैनचेस्टर: क्रिकेट विश्व कप अपने आखिरी पड़ाव में है. सेमीफाइनल का दौर शुरू हो रहा है और मंगलवार को पहला सेमीफाइनल अंक तालिका की नंबर वन टीम भारत का चौथे नंबर की टीम न्यूज़ीलैंड से है. ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. क्रिकेट के दीवानों को उम्मीद ये है कि मुकाबला बेहद रोमांचक होगा और दोनों टीमों में कांटे की टक्कर भी होगी. लेकिन इस बीच डर इस बात का है कि कहीं बारिश इस रोमांच को धो न डाले. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जाहिर की है.

अब सवाल उठता है कि अगर मंगलवार को मैच में बारिश हो जाती है तो विकल्प क्या बचते हैं? इसका जवाब है कि वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखे गए हैं और अगर मंगलवार को बारिश की वजह से ये मैच नहीं हो पाता है तो अगले रोज़ यानि बुधवार को मैच खेला जाएगा. साफ है कि लीग मैच की तरह इसके रद्द होने की कोई संभावना नहीं है और एक-एक प्वाइंट देने की कोई गुंजाइश भी नहीं है. आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे हैं.

अगर रिजर्व डे को भी बारिश हो जाए तब क्या होगा? अब सवाल है कि अगर सेमीफाइनल के रिजर्व डे को भी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाए तो क्या होगा? ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि मौसम विभाग ने उस दिन भी बारिश के आसार जताए हैं. अगर रिजर्व डे को भी बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो टीम इंडिया सीधे फाइनल में दाखिल हो जाएगी. भारत को फाइनल का टिकट उसके रन रेट के आधार पर मिलेगा. क्योंकि लीग मैचों की अंक तालिका में भारतीय टीम नंबर वन टीम रही है.

दिलचस्प बात ये है कि लीग मैचों के दौरान भारत और न्यूज़ीलैंड का मैच बारिश की वजह रद्द हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिए गए थे. वॉर्म अप मैचों में दोनों की टीमें भिड़ी थी, जिसमें कीवी गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी थी.

बारिश के दौरान मैच के नियम क्या हैं अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो डकवर्थ लुईस सिस्टम के तहत पहले मैच के ओवर कम किए जाते हैं. या तो दोनों टीमों को 50 ओवर से कम के मैच खेलाए जाएं या बाद में खेलने वाली टीम के ओवर कम कर दिए जाएं और उनका टार्गेट भी घटा दिया जाए. ये बारिश से पड़ने वाले असर के हिसाब से तय होता है.

आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है. नौ मैचों में भारत एक मैच हारा और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ, बाकी सभी मैचों में शानदार जीत दर्ज की. इसी का नतीजा रहा कि भारतीय टीम लीग मैचों में 15 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन टीम उभरकर सामने आई. दूसरी तरफ 11 प्वाइंट्स से साथ न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर रही.

अब तक के खेल से भारतीय टीम मजूबत है और आंकड़े भी उनकी पैरवी कर रहे हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में भारतीय टीम कीवी टीम को कम आंकने की गलती नहीं करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget