एक्सप्लोरर

ओवल के मैदान पर धवन का धमाका, 117 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे

India vs Australia: शिखर धवन ने 95 गेदों में 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. लेकिन शतक पूरा करने के बाद धवन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. धवन ने 117 रनों की शानदार पारी खेली है.

ओवल: विश्व कप 2019 में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिखर धवन ने आज ओवल के मैदान पर अपना जलवा दिखाया है. उन्होंने अपने शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को एक मजबूत स्थिति में लाकर पवेलियन लौटे हैं. धवन ने जहां 95 गेंदों में 13 चौके की मदद से शानदार 100 रन पूरे किए हैं. वहीं 109 गेदों में 16 चौकों की मदद से 117 रनों की शानदार पारी खेली. भारत का इस वक्त स्कोर 37 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 220 रन है. धवन 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क के योर्कर को उछाल बैठे और इस तरह उनका कैच लपक लिया गया. याद रहे कि शिखर धवन की शानदार पारी की बदौलत ही भारत ने ड्रिंक तक 33 ओवर की समाप्ती पर एक विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए थे. भारत का रन रेट इस वक्त 5.75 की रफ्तार से चल रहा था. क्रीज पर इस वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पांड्या हैं. कोहली 48 रन के साथ उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. धवन से पहले रोहित शर्मा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोहित ने 57 रनों का योगदान दिया और इस तरह उन्होंने अर्धशतक जड़ा. भारतीय टीम की यही कोशिश है कि किसी भी तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया जाए, ताकि कंगारू भारत के मुकाबले में टिक नहीं पाएं. आपको बता दें कि मैच की शुरुआत में भारत का रन रेट धीमा था, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है, भारत का रन रेट तेज़ होता जा रहा है. भारत ने जहां 50 रन बनाने में 11.3 ओवर लगा दिए वहीं अगले 6 ओवर में 50 जोड़कर टीम का स्कोर 100 रन पूरा कर लिया. भारत ने 100 रन का स्कोर 18.6 ओवर में पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget