एक्सप्लोरर

WC 2019 AUSvWI: कुल्टर नाइल की विस्फोटक पारी और मिशेल स्टार्क की गेंदबाज़ी से आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नाथन कोल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ के अर्धशतकों के बाद मिशेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 15 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नाथन कोल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ के अर्धशतकों के बाद मिशेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 15 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. आस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम स्टार्क (46 रन पर पांच विकेट) और पैट कमिंस (41 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 273 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप (68), कप्तान जेसन होल्डर (51) और निकोलस पूरण (40) ने उम्दा पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. आस्ट्रेलिया ने इससे पहले कोल्टर नाइल (92) के करियर के पहले अर्धशतक के अलावा स्मिथ (73) और एलेक्स कैरी (45) की पारियों की बदौलत बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए 49 ओवर में 288 रन बनाए. कोल्टर नाइल ने 60 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के जड़े. स्मिथ ने एंकर की भूमिका निभाई और कोल्टर नाइल के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ने के अलावा एलेक्स कैरी (45) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े जब टीम 79 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी. कोल्टर नाइल की यह पारी विश्व कप में सातवें नंबर के बाद बल्लेबाजी करते किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 67 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि आंद्रे रसेल (41 रन पर दो विकेट), शेल्डन कोटरेल (56 रन पर दो विकेट) और ओशाने थामस (63 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही. एविन लुईस (01) दूसरे ओवर में ही पैट कमिंस की गेंद पर स्मिथ को कैच दे बैठे. पारी का तीसरा ओवर घटना प्रधान रहा. मिशेल स्टार्क के ओवर में मैदानी अंपायर ने दो बार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को आउट दिया लेकिन वह दोनों बार डीआरएस लेकर बच गए. गेल ने चौथे ओवर में पैट कमिंस पर तीन चौके जड़े और इस दौरान विश्व कप में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 18वें और वेस्टइंडीज के तीसरे बल्लेबाज बने. स्टार्क ने अगले ओवर में गेल को पगबाधा किया और इस बार डीआरएस भी बायें हाथ के इस बल्लेबाज को नहीं बचा पाया और वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 31 रन हो गया. बाद में हालांकि रीप्ले में दिखा कि जिस गेंद पर गेल आउट हुए उससे पहले स्टार्क ने नोबाल फेंकी थी जिसे अंपायर नहीं देख पाए और अगर ऐसा होता तो जिस गेंद पर गेल आउट हुए वह फ्री हिट होती. शाई होप और निकोलस पूरण (40) ने इसके बाद पारी को संभाला. पूरण ने स्टार्क और कोल्टर नाइल पर दो-दो चौके जड़कर आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. मैक्सवेल ने लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंद पर पूरण का मुश्किल कैप टपकाया जिसके बाद इस बल्लेबाज ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्का जड़ा. पूरण हालांकि जीवनदान का अधिक फायदा नहीं उठा सके और जंपा की गेंद पर ही फिंच ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका शानदार कैच लपका और होप के साथ उनकी 68 रन की साझेदारी का अंत किया. होप ने इसके बाद शिमरोन हेटमायर (21) के साथ 50 रन की साझेदारी की. होप ने कोल्टर नाइल पर लगातार दो चौके और फिर एक रन के साथ 76 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर हालांकि होप के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए. होप भी इसके बाद कमिंस की गेंद पर मिड आन पर उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे. होप ने 105 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को भी मैक्सवेल और जंपा की गेंद पर दो बार मैदान अंपायर ने पगबाधा आउट दिया लेकिन वह दोनों बार डीआरएस की मदद से फैसला बदलवाने में सफल रहे. होल्डर ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर 38वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. रसेल 15 रन बनाने के बाद स्टार्क की गेंद पर लापरवाही भरा शाट खेलकर मैक्सवेल को कैच दे बैठे. वेस्टइंडीज को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 68 रन की दरकार थी. होल्डर ने जंपा पर दो चौकों के साथ रन और गेंद के बीच के अंतर को कम किया और फिर 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. स्टार्क ने 46वें ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट (16) और होल्डर को आउट करके मैच का रुख पलट दिया. वेस्टइंडीज को अंतिम तीन ओवर में 34 रन की जरूरत थी. स्टार्क ने कोटरेल (01) को बोल्ड करके पांचवां विकेट हासिल किया. एश्ले नर्स (नाबाद 19) ने कोल्टर नाइल की मैच की अंतिम चार गेंद पर चार चौके मारे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. थामस ने तीसरे ओवर में ही आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (06) को विकेटकीपर होप के हाथों कैच करा दिया जबकि अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (03) भी कोटरेल की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर हेटमायर के हाथों में खेल गए. उस्मान ख्वाजा (13) भी जूझते दिखे. रसेल की गेंद पर होप ने उनका शानदार कैच लपककर आस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन किया. ग्लेन मैक्सवेल (00) भी गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर कोटरेल की गेंद पर होप के हाथों लपके गए. मार्कस स्टोइनिस अच्छी लय में दिखे लेकिन 23 गेंद में 19 रन बनाने के बाद होल्डर की गेंद पर पूरण को आसान कैच दे बैठे. पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में एक साल के प्रतिबंध के बाद सिर्फ दूसरा वनडे खेल रहे स्मिथ और कैरी ने इसके बाद पारी को संवारा. कैरी ने थामस पर दो और कोटरेल पर तीन चौकों के साथ 24वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. स्मिथ को 26 रन के स्कोर पर होल्डर की गेंद पर कोटरेल ने जीवनदान दिया. कैरी हालांकि जब अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तब रसेल ने उन्हें होप के हाथों कैच करा दिया. कैरी ने 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौके मारे. स्मिथ को इसके बाद कोल्टर नाइल के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला. स्मिथ ने कोटरेल पर चौके के साथ 77 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. कोल्टर नाइल ने रसेल पर पारी के पहले छक्के के साथ 39वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने ब्रेथवेट की गेंद पर दो रन के साथ 41 गेंद में अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली गेंद पर छक्का भी जड़ा. कोल्टर नाइल को 61 रन स्कोर पर एश्ले नर्स की गेंद पर हेटमायर ने जीवनदान दिया. स्मिथ हालांकि थामस की गेंद को छह रन के लिए भेजने की कोशिश में बाउंड्री पर कोटरेल को कैच दे बैठे. कोल्टर नाइल ने कोटरेल पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद ब्रेथवेट पर लगातार दो चौके मारे. वह हालांकि ब्रेथवेट की गेंद को छह रन के लिए भेजने की कोशिश में होल्डर को कैच दे बैठे. ब्रेथवेट ने स्टार्क (08) को होल्डर के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget