एक्सप्लोरर

महिला टी20 चैलेंज: मिताली राज की वेलोसिटी ने हरमनप्रीत की सुपरनोवाज़ को पांच विकेट से दी मात

वेलोसिटी के लिए सुषमा ने 33 गेंदो में 34 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो छक्के भी लगाए. वहीं लूस ने 21 गेंदो में नाबाद 37 रन बनाए. अपनी इस पारी में लूस ने चार चौके और एक छक्का जड़ा.

Women's T20 Challenge: महिला टी20 चैलेंज के पहले मैच में मिताली राज की वेलोसिटी ने हरमनप्रीत की सुपरनोवाज़ को पांच विकेट से हरा दिया. सुपरनोवाज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेलोसिटी ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सुपरनोवाज़ की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज चमारी अथापथु और प्रिया पुनिया ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 30 रन जोड़े. पुनिया 15 गेंदो में दो चौको की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आई जेमिमा रोड्रिगेज सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

42 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद अथापथु ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की. अथापथु ने 39 गेंदो में 44 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. वहीं हरमनप्रीत ने 27 गेंदो में 31 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए.

इन दोनों के आउट होने के बाद सुपरनोवाज की पारी लड़खड़ा गई. हालांकि, शशिकला श्रीवर्धने ने 21 गेंदो में 18 रनों की पारी ज़रूर खेली. लेकिन वह भी अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाने में नाकाम रहीं. अंत के ओवरों में सुपरनोवाज ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और एक समय 13 ओवर में 110 रन बनाने वाली टीम 20 ओवर में सिर्फ 126 रन ही बना सकी.

वहीं वेलोसिटी के लिए एकता बिष्ट ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा जहांरा आलम और लेई कास्पेरेक को दो-दो सफलता मिलीं.

इसके बाद सुपरनोवाज़ से मिले 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ डेनियल वैट खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गईं. इसके बाद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गई. शेफाली ने 11 गेंदो में चार चौको की मदद से 17 रन बनाए.

तीसरे ओवर में 17 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान मिताली राज ने संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन वह भी 19 गेंदो में सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. हालांकि, वेदा कृष्णमूर्ति ने एक जुझारू पारी ज़रूर खेली. लेकिन 13वें ओवर में 65 रनों के स्कोर भी वह भी पवेलियन लौट गईं. उन्होंने 28 गेंदो में चार चौको की मदद से 29 रन बनाए.

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ सुषमा वर्मा और सुने लूस ने मैच का रुख ही पलट दिया. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. सुषमा ने 33 गेंदो में 34 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो छक्के भी लगाए. वहीं लूस ने 21 गेंदो में नाबाद 37 रन बनाए. अपनी इस पारी में लूस ने चार चौके और एक छक्का जड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget